पत्नी को पीट रहा था, मां ने रोका तो गर्दन मरोड़कर कर दी हत्या
बांसवाडाः मां ने जिस बेटे को जन्म दिया, पाल-पोस कर बड़ा किया, उसी बेटे ने अपनी मां कमतू की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी। राजस्थान के बांसवाड़ा के बोरकुंडा गांव में एक पति अपनी पत्नी को पीट रहा था, इसी बीच 65 वर्षीय मां बहू के बचाव में आई। लेकिन बेटे को ये बात पसंद नहीं आई और मां पर हमला बोला दिया, जिसके बाद मां की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी।

आरोपी ने मांगा था खाना
आरोपी बेटे का नाम दिनेश बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि आरोपी दिनेश ने अपनी पत्नी कविता से खाना मांगा था। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा शुरू हुआ था।

बेटे ने मरोड़ दी मां की गर्दन
दिनेश ने पत्नी को खाना लोने को कहा। पत्नी ने थोड़ी देर में खाने देने की बात कही। इसी बात पर दिनेश को गुस्सा आ गया और वो अपनी पत्नी को मारने लगा। ये सब दिनेश की मां से देखा नहीं गया। दिनेश की मां ने बेटे को रोकने की कोशिश की। लेकिन दिनेश ने अपनी मां की गर्दन मरोड़ दी, जिसके बाद उसकी मां कमतू की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि दिनेश की मां कमतू का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम में कमतू की गर्दन की हड्डी टूटी हुई पाई गई। आरोपी दिनेश ने अपनी गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस आरोपी दिनेश की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications