नागालैंड में विद्रोही नेता के बेटे और बहू ने रिसेप्शन में दिखाई राइफल, तस्वीर वायरल
दीमारपुर। नागालैंड के दीमारपुर में एक विद्रोही नेता के बेटे का रिसेप्शन हुआ है। लेकिन ये रिसेप्शन बाकी समारोह से काफी अलग था और अब चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल समारोह की एक तस्वीर इस वक्त काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में विद्रही नेता का बेटे और बहू दिख रहे हैं।

तस्वीर में जो चीज सबको हैरान कर रही है, वह है दूल्हा और दुल्हन के हाथों में राइफल। इन दोनों ने हाथों में राइफल लेते हुए ये तस्वीर खिंचवाई है। रिसेप्शन की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

ये किबा के बेटे का रिसेप्शन है
बताया जा रहा है कि ये तस्वीर विद्रोही समूह नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-यूनिफिकेशन (एनएससीएन-यू) के नेता किबा के बेटे के रिसेप्शन की है। ये रिसेप्शन शनिवार को दीमापुर में हुआ था।

एके56 और एम16 राइफल
दूल्हा दुल्हन ने हाथों में एके56 और एम16 ली हुई। इस दौरान समारोह में भारी संख्या में लोग भी मौजूद थे, जब इन्होंने हाथों में राइफल पकड़ी हुई थीं। हैरान करने वाली बात तो ये है कि वहां मौजूद मेहमानों ने हथियारों के प्रदर्शन पर कोई आपत्ति नहीं जताई और वे दूल्हा-दुल्हन की हौसला अफजाई करते रहे।

पहले भी सुर्खियों में आए थे किबा
इससे पहले किबा पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देने के बाद सुर्खियों में आए थे। यह सात विद्रोही संगठनों (एनएससीएन-आईएम को छोड़कर) का एक हिस्सा है, जो नागा नेशनल पॉलिटिकल ग्रुप्स (एनएनपीजी) के बैनर तले केंद्र के साथ शांति वार्ता में हैं।












Click it and Unblock the Notifications