अपने बच्चों संग अखिलेश ने दी पिता मुलायम को जन्मदिन की बधाई, Twitter पर लिखा भावुक संदेश
लखनऊ। पूरे देश में समाजवाद का नारा बुंलद करने वाले समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव आज 80 बरस के हो गए हैं, यूपी के सैफई से संसद तक पहुंचने वाले मुलायम सिंह यादव ने एक अलग तरह की राजनीति को जन्म दिया और देखते ही देखते गरीबों और पिछड़े वर्ग के रहनुमा बन गए। आज का दिन उनकी पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने ढंग से सेलिब्रेट कर रहा है लेकिन यूपी के पूर्व सीएम और मुलायम के बड़े बेटे अखिलेश यादव ने बहुत ही इमोशनल ढंग से अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है।
भावुक अंदाज में अखिलेश ने दी पिता मुलायम को जन्मदिन की बधाई
अखिलेश ने एक तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है और अपने पिता के लिए भावुक पोस्ट लिखी है, उन्होंने Twitter पर लिखा है कि माननीय 'नेता जी' के जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई!

नेताजी ने ही मुझे 'सत्य और अहिंसा' मार्ग पर चलना सिखाया: अखिलेश यादव
उन्होंने ही हम सबको गांधी जी के 'सत्य और अहिंसा' के मार्ग पर चलना सिखाया व लोहिया जी के इस सिद्धांत को समझाया कि 'बुराई को ख़त्म करने के लिए बुराई को पहचानना होता है' और ये भी कि भरोसा ही इंसानी रिश्तों की सबसे बड़ी पूंजी है।
बेटे ने शेयर की बच्चों संग दादा की तस्वीर
मालूम हो तस्वीर में अखिलेश के दो बच्चे भीअपने दादा जी के साथ दिख रहे हैं। मालूम हो कि समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह का जन्मदिन लखनऊ में जबकि शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) उनका जन्मदिन 'धर्मनिरपेक्षता दिवस' के रूप में इटावा में मनाएगी।

खास बातें
- मुलायम सिंह यादव 1977 में उत्तर प्रदेश सरकार में पहली बार मंत्री बने थे उन्होंने तब कॉ-ऑपरेटिव और पशुपालन विभाग संभाला था।
- 1980 में उन्होंने लोकदल का अध्यक्ष पद संभाला।
- 1985-87 में उत्तर प्रदेश में जनता दल का अध्यक्ष पद भी संभाला।
- 1989 में वो पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की।
- 1993-95 में वो दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री बने।
- 1996 में मैनपुरी से 11वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री का पद भी संभाला।
- 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम ने आजमगढ़ से जीत हासिल की और छठी बार सांसद बने।













Click it and Unblock the Notifications