विधानसभा में सोमनाथ दा को सर्वोच्च राजकीय सम्मान दिया जाएगा: ममता बनर्जी
कोलकाता: लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का आज सुबह निधन हो गया, वो 89 साल के थे। सोमनाथ चटर्जी के निधन पर देशभर के राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोमनाथ चटर्जी को भारतीय राजनीति का निष्ठावान व्यक्ति बताया। जबकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी दु:ख जताते हुए कहा कि देश के एक महान व्यक्ति को खो दिया।
ये भी पढ़ें: सोमनाथ चटर्जी का निधन, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत राजनीतिक जगत ने जताया शोक

ममता बनर्जी ने बताया कि सोमनाथ चटर्जी के पार्थिव शरीर को बेले व्यू क्लिनिक से हाईकोर्ट ले जाया जाएगा जहां से उनका काफी पुराना नाता था। इसके बाद वहां से चटर्जी के पार्थिव शरीर को विधानसभा ले जाया जाएगा जहां उनको सर्वोच्च राजकीय सम्मान दिया जाएगा। इसके बाद उनके शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उनके आवास से उन्हें SSKM अस्पताल ले जाया जाएगा जहां उन्होंने मेडिकल रिसर्च के लिए शरीर दान कर दिया था।
बता दें कि सोमनाथ चटर्जी दस बार लोकसभा के सदस्य रहे। वो माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य रहे। सोमनाथ चटर्जी साल 2004 से 2009 के बीच लोकसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। चटर्जी ने ब्रिटेन में लॉ की पढ़ाई करने के बाद कलकत्ता हाइकोर्ट में प्रैक्टिस की थीऔर उसके बाद राजनीति में कदम रखा था। सोमनाथ चटर्जी ने सीपीएम के साथ राजनीतिक करियर की शुरुआत 1968 में की और 2008 तक इस पार्टी से जुड़े रहे।
ये भी पढ़ें: Somnath Chatterjee: नहीं रहे सबके प्रिय सोमनाथ दा, जानिए उनका सियासी सफर
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल












Click it and Unblock the Notifications