उरी हमले में शहीद जवान ने कहा था- जितनी बात कर सको कर लो मां

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बलिया में रहने वाले लांस नायक आरके यादव रविवार को हुए उरी आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। इसकी खबर अभी तक उनकी पत्नी को नहीं दी गई है। दरअसल, आरके यादव की पत्नी फिलहाल गर्भवती हैं और इसी महीने उनकी डिलीवरी होने वाली है। इससे पहले उनके दो बेटियां हैं और बड़ी बेटी 8 साल की है।

rk yadav

तीन दिन पहले ही 33 साल के लांस नायक आरके यादव ने उत्तर प्रदेश के बलिया में अपनी मां से फोन पर बात की थी। उन्होंने फोन पर अपनी मां से कहा था, जितनी बात कर सकती हो कर लो मां। उन्होंने कहा जल्द ही मुझे हायर रेंज में जाना पड़ सकता है और वहां पर फोन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

लांस नायक आरके यादव के शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उरी में नियुक्त किया गया था। उन्होंने दस डोगरा में एक आर्मी बेस की कमान संभाली हुई थी। कुछ घंटों बाद जैसे ही बिहार रेजीमेंट के सैनिक सोने के लिए अपने टेन्टों में गए, तभी चार आतंकवादियों ने उन पर एके-47 और ग्रेनेड से हमला बोल दिया। रविवार सुबह हुए इस हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए, जबकि करीब 30 जवान घायल हो गए।

संत कबीर नगर में सुरेश चंद यादव कहते हैं कि उन्होंने अपने छोटे भाई सेपोय गणेश शंकर से करीब एक सप्ताह पहले ही बात की थी। उस समय दोनों ने बहन की शादी के बारे में बातचीत की थी। सेपोय गणेश शंकर ने वादा किया था कि वह अक्टूबर में घर आएंगे। 34 साल के सेपोय शंकर एक बड़े परिवार का सहारा थे। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़े बच्चे की उम्र 10 साल है।

uri attack

सेपोय राजेश कुमार सिंह के पिता राजेन्द्र प्रसाद सिंह कहते हैं कि वह इस बात पर गुस्सा हैं कि उनके बेटे की मौत एक आतंकी हमले में हुई है। जौनपुर गांव में रह रहे राजेन्द्र कहते हैं कि अगर मेरा बेटा युद्ध में शहीद होता तो मुझे अधिक गर्व होता।

28 साल के हरेन्द्र यादव के भी दो लड़के हैं, जिनमें एक की उम्र 4 साल है और दूसरे की 2 साल। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में उनके पड़ोसी बताते हैं कि कैसे उन्होंने इसी साल मार्च के महीने में एक झोपड़ी में लगी आग से दो लोगों और मवेशियों को बचाया था।

uri attack jammu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+