X Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X फिर डाउन, 6 घंटे में तीसरी बार सर्विस ठप, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

X Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) सोमवार को छह घंटे में तीसरी बार डाउन हो गया, जिससे दुनियाभर के यूजर्स को काफी परेशानी हुई। पहली बार यह दोपहर करीब 3:30 बजे डाउन हुआ, जिससे आधे घंटे तक यूजर्स को एक्सेस करने में समस्या हुई। शाम 7 बजे से फिर एक घंटे तक यह ठप रहा और 8:30 बजे दोबारा बंद हो गया।

एक्स के डाउन होने से यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाउनडिटेक्टर (downdetector) वेबसाइट के अनुसार इस दौरान हजारों यूजर्स ने X के डाउन होने की शिकायतें दर्ज कीं। भारत से 3,000 से अधिक, अमेरिका से 18,000 और यूके से 10,000 से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज की गईं।

X Down

डाउनडिटेक्टर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो वेबसाइट्स और ऑनलाइन सेवाओं के आउटेज को रियल टाइम में ट्रैक करता है। रिपोर्ट के मुताबिक 41% यूजर्स को ऐप कनेक्टिविटी में परेशानी हुई, 53% को वेब एक्सेस में दिक्कत आई, जबकि 6% लोगों ने सर्वर कनेक्शन में समस्या की शिकायत की।

X Down: X के हाल के दो बड़े आउटेज

  • 26 अप्रैल 2024: दोपहर 1:15 बजे से X डाउन रहा, जिससे कई यूजर्स प्रभावित हुए।
  • 21 दिसंबर 2023: सुबह 11 बजे से X की सर्विस डाउन हो गई, जिससे दुनियाभर के यूजर्स प्रभावित हुए थे।

X के 33 करोड़ से ज्यादा यूजर्स

स्टैटिस्टा के अनुसार, दुनियाभर में X के लगभग 33 करोड़ यूजर्स हैं। इनमें से अमेरिका में 9.5 करोड़ और भारत में 2.7 करोड़ यूजर्स हैं। प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन करीब 50 करोड़ पोस्ट किए जाते हैं। इसे जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था।

2022 में एलन मस्क ने खरीदा था X

एलन मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को ट्विटर (अब X) को 44 बिलियन डॉलर (लगभग 3.84 लाख करोड़ रुपये) में खरीदा था। इसके तुरंत बाद उन्होंने CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल और लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे सहित कई शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया था।

वर्तमान CEO लिंडा याकारिनो

5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने X की CEO के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले वे NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवरटाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन थीं।

बार-बार सर्वर डाउन होने से यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी को अपने तकनीकी ढांचे को मजबूत करने की जरूरत है ताकि बार-बार होने वाले आउटेज से बचा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+