संसदीय समिति ने सोशल मीडिया दुरुपयोग मामले में फेसबुक को किया तलब

संसदीय समिति ने सोशल मीडिया दुरुपयोग मामले में फेसबुक को किया तलब

नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने फेसबुक को आगामी सोशल मीडिया के दुरुपयोग मामले में चर्चा करने के लिए 2 सितंबर को तलब किया है। समिति ने फेसबुक को उन दावों के मद्देनजर पेश होने के लिए कहा है जिसमें कहा गया था कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के कथित दुरुपयोग के मुद्दे पर अमेरिकी फर्म ने कुछ भाजपा नेताओं के लिए अभद्र भाषा के नियम लागू नहीं किए।

Recommended Video

    Facebook Hate Speech : संसदीय स्थायी समिति ने Facebook को किया तलब | वनइंडिया हिंदी
    fb

    फेसबुक के प्रतिनिधियों के अलावा, समिति ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों से "नागरिकों के अधिकारों की रक्षा" और विशेष जोर सहित सामाजिक / ऑनलाइन समाचार मीडिया प्लेटफार्मों के दुरुपयोग को रोकने के विषय पर चर्चा करने के लिए 2 सितंबर को मौजूद रहने के लिए कहा है। डिजिटल स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा करेन के लिए मौजूद रहने के लिए कहा है।

    बता दें ये अधिसूचना उस दिन आई जब समिति के वरिष्ठ सदस्य और भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर शशि थरूर को पैनल के अध्यक्ष के रूप में हटाने की मांग की, जिसमें आरोप लगाया गया कि कांग्रेस नेता एक राजनीतिक एजेंडा के लिए मंच का उपयोग कर रहे थे।

    लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए एजेंडा नोटिफिकेशन के अनुसार, सितंबर की बैठक के लिए, संचार और गृह मामलों के मंत्रालयों के प्रतिनिधियों को बिहार, जम्मू और कश्मीर और दिल्ली सरकारों से भी बुलाया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय, न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया और प्रसार भारती के प्रतिनिधियों को 'मीडिया मानकों में नैतिक मानकों' पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+