Budget 2025: 8वीं बार निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, सोशल मीडिया पर आई मजेदार मीम्स की बाढ़

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे बजट 2025 पेश करने की तैयारी कर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर पहले से ही मीम्स की भरमार है, जो कि खास तौर पर मध्यम वर्ग की मुश्किलों, बढ़ती कीमतों और वार्षिक बजट की उम्मीदों को लेकर है।

इस बजट के साथ निर्मला सीतारमण लगातार आठ केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बनकर इतिहास रच रही हैं। पिछला रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम था, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लगातार छह बजट पेश किए थे।

Budget 2025

Budget 2025 Presentation: कहां देखें केंद्रीय बजट?

केंद्रीय बजट 2025 का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, संसद टीवी और आधिकारिक संसद चैनलों पर किया जाएगा। इसे सरकार के आधिकारिक YouTube चैनलों, एक्स हैंडल और विभिन्न समाचार प्लेटफार्मों पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

इसके अलावा बजट डिटेल तक पहुंचने के इच्छुक लोगों के लिए सभी आधिकारिक दस्तावेज-जिसमें वार्षिक वित्तीय विवरण, अनुदान की मांग (DG) और वित्त विधेयक शामिल हैं- केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप के साथ-साथ आधिकारिक बजट वेबसाइट (www.indiabudget.gov.in) पर भी उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें: Budget 2025: पेट्रोल-डीजल से लेकर मोबाइल तक, बजट में क्या-क्या हो सकता है सस्ता? हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

इस बीच इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने केंद्र से अनुरोध किया है कि वह विवाहित जोड़ों के लिए बजट 2025 में संयुक्त आयकर दाखिल करने की सुविधा शुरू करे।

वित्त मंत्रालय को दिए गए अपने बजट-पूर्व सुझाव में, ICAI ने कहा, "आय का संयुक्त रिटर्न दाखिल करके विवाहित जोड़ों के संयुक्त कराधान ( joint taxation) के लिए एक विकल्प पेश करने का सुझाव दिया गया है। व्यक्तियों को संयुक्त कराधान योजना के तहत कर का भुगतान करने का विकल्प दिया जा सकता है। वे कराधान की वर्तमान योजना के तहत व्यक्तिगत रूप से कर का भुगतान करना चुन सकते हैं या स्वयं और जीवनसाथी के संयुक्त कराधान का विकल्प चुन सकते हैं।"

ये भी पढ़ें: Budget 2025: लाल रंग में ही क्यों पेश होता है बजट? जानिए धार्मिक मान्यताएं

Budget 2025: सोशल मीडिया पर मीम्स का बोलबाला

ऐसे में जैसे-जैसे उत्साह बढ़ता जा रहा है नेटिजन्स बजट विषयों पर चर्चा करने के लिए मीम्स का यूज कर रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की बढ़ती लागतों के बारे में मीम्स ऑनलाइन ट्रेंड कर रहे हैं। हर साल सोशल मीडिया मध्यम वर्ग की वित्तीय परेशानियों को उजागर करने वाले कंटेंट से भरा होता है और इस साल भी ऐसा ही है।

बजट घोषणा से कुछ ही दिन पहले सभी की नजर वित्त मंत्री सीतारमण पर है, क्योंकि वह आने वाले वर्ष के लिए सरकार की वित्तीय योजनाओं का खुलासा करेंगी। यह राहत लाएगा या और अधिक चुनौतियां लाएगा यह अनिश्चित है, लेकिन एक बात स्पष्ट है - इंटरनेट पहले से ही गुलजार है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+