Budget 2025: पेट्रोल-डीजल से लेकर मोबाइल तक, बजट में क्या-क्या हो सकता है सस्ता? हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
Budget Expectations 2025: आम बजट 2025 शनिवार 1 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये लगातार आठवां बजट होगा। इसके साथ ही वह लगातार आठ केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री भी बन गई हैं। पिछला रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम था, जिन्होंने लगातार छह बजट पेश किए थे।
बजट से देश के आम नागरिक को सबसे ज्यादा फर्क रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली चीजों के सस्ते और महंगे होने से पड़ता है। इस बार के बजट से भी जनता कई चीजों के सस्ते होने की उम्मीद कर रहा है। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि बजट में क्या चीजें सस्ती और महंगी हो सकती है।

Budget 2025 News: बजट में क्या हो सकता है सस्ता?
🔴 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल और डीजल के दाम केंद्र सरकार घटा सकती है। ऐसी उम्मीदे हैं कि एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए जा सकते हैं। फिलहाल पेट्रोल पर 19.90 रुपये और डीजल पर 15.80 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगती है।
कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने केंद्र सरकार से ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी कम करने की मांग की है। अगर ये सिफारिश मान ली जाती है तो पेट्रोल-डीजल के दाम घट सकते हैं।
🔴 बजट में इस बार कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े पार्ट्स भी सस्ते हो सकते हैं। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी घट सकती है। फिलहाल इनपर 20 फीसदी इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है। मोबाइल, टैबलेट जैसे आइटम सस्ते हो सकते हैं।
🔴 टेक्सटाइल और गारमेंट इंडस्ट्री में भी सरकार राहत दे सकती है। इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय मदद और टैरिफ में कटौती की जा सकती है। इससे भारतीय कपड़ों की घरेलू कीमतें भी घटेगी।
बजट में किए जा सकते हैं ये बड़े ऐलान?
🔴 बजट 2025 में कृषि क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की उम्मीद है, जिसमें संभावित रूप से कुछ कर सुधार किए जा सकते हैं। किसान सम्मान निधि को सालाना6 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया जा सकता है।
🔴 इस बजट में बढ़ती मुद्रास्फीति के आंकड़ों के कारण राजकोषीय समेकन और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाना भी एक बड़ा मुद्दा होगा।
🔴 नए टैक्स रिजीम के तहत 10 लाख रुपये तक की सालाना इनकम टैक्स-फ्री की जा सकती है। वहीं 15 लाख से 20 लाख रुपये के बीच की इनकम टैक्स के लिए 25% का नया टैक्स ब्रैकेट लाया जा सकता है।
🔴 नए टैक्स रिजीम के तहत बेसिक एग्जम्प्शन लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की उम्मीद है।
🔴 इस बार हेल्थ सेक्टर का बजट करीब 10% तक बढ़ाए जाने की उम्मीद है। पिछले बजट में हेल्थ के लिए 90 हजार 958 करोड़ रुपये दिए गए थे।
🔴 रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को इस बजट में प्रमुखता दी जाएगी। इस बजट में सड़क परिवहन की तुलना में रेलवे मॉडर्नाइजेशन पर ज्यादा घ्यान दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को फायदा होगा।
🔴 इस बजट में हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर भी बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। केंद्र सरकार बजट में फार्मास्युटिकल सेक्टर में बदलाव को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकती है। कई कंपनियों ने केंद्र सरकार से कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर टैक्स फ्री करने की सिफारिशें की हैं।












Click it and Unblock the Notifications