कोई कांग्रेसी मिलने ना आए इसलिए क्या स्वाइन फ्लू का बहाना बनाया सिंधिया ने?

भोपाल। सोमवार रात से चले सियासी ड्रामे के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में अपनी 18 साल लंबी पारी को इस तरह से समाप्त कर देंगे, ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था, वो लंबे वक्त से पार्टी से नाराज चल रहे थे लेकिन वो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले जाएंगे इस बारे में कांग्रेस को शायद अंदाजा नहीं था लेकिन मंगलवार सुबह जब वो पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिले तभी ये कहा जाने लगा कि ऐसा कुछ होने वाला है, जो एमपी की सियासत में नया रंग भर देगा और वो ही हुआ।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्वाईन-फ्लू हुआ?

ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्वाईन-फ्लू हुआ?

लेकिन इस सियासी उठापटक के बीच एक बड़ी अजीब सी बात सामने आई और वो ये कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्वाईन-फ्लू हुआ है,दरअसल जब खबर आई कि ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम कमलनाथ से नाराज होकर बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं, तब से ही पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और मीडिया वाले उनसे संपर्क साधने में लग गए लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना फोन बंद कर दिया था।

दिग्विजय सिंह ने कहा-सिंधिया को हो गया है स्वाइन-फ्लू

दिग्विजय सिंह ने कहा-सिंधिया को हो गया है स्वाइन-फ्लू

इस बारे में जब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बड़ी ही सफाई से कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज नहीं हैं बल्कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है।

 ज्योतिरादित्य दिख रहे हैं बिल्कुल फिट

ज्योतिरादित्य दिख रहे हैं बिल्कुल फिट

हालांकि ये बयान हैरानी से ज्यादा हास्यापद था, हालांकि स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि ना तो ज्योतिरादित्य ने की और ना ही उनकी ओर से किसी ने इस बारे में कोई बयान दिया, हालांकि ज्योतिरादित्य को देखकर बिल्कुल नहीं लगा कि उन्हें किसी भी तरह की कोई बीमारी है, वो शारीरिक-मानसिक दोनी ही तरह से काफी स्वस्थ भी दिख रहे हैं, तो ऐसे में माना जा सकता है कि स्वाइन फ्लू एक बहाना था, जिसका नाम लेकर वो ज्योतिरादित्य लोगों को अपने से दूर रखना चाहते थे।

ज्योतिरादित्य ने मुस्कुराकर कहा-'हैप्पी होली'

फिलहाल एमपी में जबरदस्त सियासी नाटक जारी है, इस्तीफा देने के बाद सुबह से ही हर कोई ज्योतिरादित्य की प्रतिक्रिया के इंतजार में है, इसी बीच एक मौका आया जब वो अपनी कार से उतर रहे थे, इस दौरान मीडिया ने उनसे कई सवाल किये लेकिन मुस्कुराकर हर सवाल टाल गए, उन्होंने कांग्रेस छोड़ने या बीजेपी में जाने वाले सवाल पर कोई भी जवाब नहीं दिया, उन्होंने अपने जवाब में सिर्फ 'हैप्पी होली' और 'थैंक्यू' कहकर मीडिया कैमरे से खुद को दूर कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+