शिमला, मनाली में हो रही जमकर बर्फबारी, क्रिसमस पर बढ़े पर्यटक, सड़के हुई बंद, वाहन फिसलने से चार की हुई मौत
Snowfall in Shimla, Manali: शिमला, मनाली और हिमाचल के अन्य पर्यटक स्थलों पर पिछले दो दिनों से जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फ से ढके पहाड़ों और स्नोफॉल का मजा लेने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक क्रिसमस के मौके पर पहुंचे हैं। हिमाचल के पर्यटक स्थलों के होटल की बुकिेंग फुल हो चुकी है।
लगातार हो रही बर्फबारी के कारण 200 से अधिक सड़कें बंद कर दी गई जिसके कारण सड़कों पर पर्यटकों की कारे फंसी हुई हैं। वहीं वाहन फिसलने के कारण चार लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है।

बर्फबारी के बाद शिमला के होटलों में बढ़ी बुकिेंग
एचटी को दिए इंटरव्यू में शिमला होटल टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके सेठ ने बताया शिमला में होटल ऑक्यूपेंसी 70 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण कमरे की बुकिंग में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
कश्मीर में शुरू हुई बर्फबारी, बढ़ी पर्यटकों की संख्या
कुछ ऐसा ही हाल जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों का है। जहां पर कई इलाकों में शून्य डिग्री से नीचे तापमान गिर चुका है। यहां पर भी बर्फबारी और ठंड का मजा लेने के लिए पर्यटक छुट्टियों में पहुंचे हैं।
वीकेंड पर होगी भारी बर्फबारी
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है, खास तौर पर शुक्रवार शाम से रविवार दोपहर तक, शनिवार को सबसे अधिक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। यह पूर्वानुमान बताता है कि सर्दी का मौसम जारी रहने वाला है, जिससे शिमला और आसपास के इलाकों में बर्फबारी की चाहत रखने वालों के लिए आकर्षण और बढ़ जाएगा।
बर्फबारी के बाद बंद हुई 223 सड़कें
हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बर्फबारी के कारण पर्यटकों के साथ पुलिस और प्रशासन को काफी चुनौतियां का सामना पड़ रहा। मंगलवार तक, प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 223 सड़कें बंद होने की सूचना मिली है, जिससे यात्रा बाधित हुई है और कुछ इलाकों में बिजली नहीं है।
वाहन फिसलने से चार की हुई मौत
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं, 268 मशीनें, दो स्नो ब्लोअर इस काम के लिए तैनात किए गए हैं। इन प्रयासों के बावजूद, प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण वाहन फिसलने की घटनाओं के कारण चार लोगों की मौत हो गई है।।












Click it and Unblock the Notifications