VIDEO: महिला की गुलाबी नाइटी निगल गया सांप, पति ने चालाकी से निकाली बाहर

सांप अक्सर चूहे और बिल्लियों को अपना शिकार बनाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सांप महिला की नाइटी को निगलने की कोशिश कर रहा है। कई फुट लंबा ये सांप महिला की गुलाबी रंग को नाइटी को इस प्रक्रार निगल रहा है जैसे वो उसका कोई लजीज शिकार हो।

Snake

बैंकॉक। सांप अक्सर चूहे और बिल्लियों को अपना शिकार बनाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सांप महिला की नाइटी को निगलने की कोशिश कर रहा है। कई फुट लंबा ये सांप महिला की गुलाबी रंग को नाइटी को इस प्रक्रार निगल रहा है जैसे वो उसका कोई लजीज शिकार हो। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है।

पति ने देखा, पत्नी की नाइटी निगल रहा था पति

पति ने देखा, पत्नी की नाइटी निगल रहा था पति

थाईलैंड के उबन रचथनी में सकदा लसादा नाम का एक शख्स तब हैरान ह गया जब उसने एक सांप को पत्नी की नाइट निगलते हुए देखा। लसादा जब अपने बेडरुम में गया तो उसने देखा कि एक कई फुट लंबा सांप उसकी पत्नी की नाइटी को निगल रहा है। सांप गुलाबी रंग की सिल्क की नाइटी को आधे से ज्यादा निगल रहा था। लसादा ने तुरंत अपना फोन निकाला और इस घटना का वीडियो बना लिया।

इस तरह नाइटी निकाली बाहर

लसादा ने इसके बाद सांप को पकड़कर खींचना शुरू किया। धीरे-धीरे नाइटी सांप के मुंह से बाहर आने लग गई। लसादा ने सांप को नाइटी से दूर किया और बैग में बंद कर उसे बाहर ले गया। बाहर जाकर लसादा ने सांप को छोड़ दिया। लसादा ने बताया कि सांप को नाइट गाउन निगलकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा होगा। उसने कहा, 'मुझे लगा सांप थोड़ा बीमार हो गया था। ये उसका खाना नहीं था। अगर हम सांप से नाइटी बाहर नहीं निकालते तो उसके लिए ये परेशानी बन जाता।'

बच्चा बस्ते में सांप को ले गया स्कूल

बच्चा बस्ते में सांप को ले गया स्कूल

इससे पहले कर्नाटक के कामराजनगर में एक स्कूली छात्र के बैग में सांप छुपा हुआ था। बच्चा सांप को बैग में लिए ही स्कूल चला गया। स्कूल में पहुंच जब उसने कॉपी निकालने के लिए बैग खोला तो वो चौंक गया, उसने देखा कि किताबों के बीच एक कोबरा आराम कर रहा है। बच्चा इसे देख चौंक गया और चिल्लाते हुए बैग दूर फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+