स्मृति ईरानी ने शेयर की मॉडलिंग के दिनों की फोटो, भावुक पोस्ट में कहा-एक मां ही कर सकती है ऐसा...

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर अपनी पोस्ट की वजह से काफी चर्चित रहती हैं, इस बार भी उन्होंने जो कुछ भी शेयर किया है, वो काफी टचिंग है और इसी वजह से वो सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हैं, दरअसल स्मृति ईरानी ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो मशहूर पत्रिका 'फेमिना' के कवरपेज पर नजर आ रहीं हैं, ये उन दिनों की बात है, जब स्मृति ईरानी मॉडलिंग किया करती थीं, ये पत्रिका उनकी मां ने अपने पास सहेज कर रखी हुई थी, जिसका जिक्र स्मृति ईरानी ने अपनी पोस्ट में किया है।

स्मृति ईरानी ने लिखी भावुक पोस्ट

स्मृति ईरानी ने लिखी भावुक पोस्ट

केंद्रीय मंत्री ने बहुत ही भावुक अंदाज में फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि जब आपकी मां अपने गुप्त खजाने से आपकी फोटो साझा करे.. आप तस्वीर नहीं बल्कि उससे जुड़ी भावनाएं संजोकर रखते हैं। एक मां अपने बच्चे से जुड़ा हर एक कागज, उसकी स्कूल रिपोर्ट , फोटो संभालकर रखती है और एक वो ही है जो ऐसा कर सकती है, मुझे यकीन है कि आपकी मां भी ऐसी ही होगी, मां जिसके लिए आप ही पूरी दुनिया हो। बता दें कि टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।

अब तक 27 हजार लाइक्स

स्मृति ईरानी की इस पोस्ट को अब तक 27 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, कई मशहूर हस्तियों ने इस पोस्ट पर कमेंट भी किया है, मालूम हो कि हाल ही में स्मृति ईरानी ने अपनी और अपनी बेटी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

बेटी की तस्वीर पर भी लिखी थी दिल छू लेने वाली बात

बेटी की तस्वीर पर भी लिखी थी दिल छू लेने वाली बात

शेयर की गई तस्वीर में स्‍मृति ईरानी मुस्‍कुरा रही थीं और गोद में उनकी बेटी Zoish थी, अब चूंकि स्मृति की बेटी बड़ी हो गई हैं, इसलिए बेटी की तस्वीर को शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि उसका सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्‍त है। परिवार और दोस्‍तों के प्रति समर्पित है, जब मैंने उसे पहली बार अपनी गोद में उठाया था तो मेरा दिल तेज-तेज धड़कने लगा था, वह मेरी mondaymagic है, अगर Zoe मेरे साथ है तो मेरा पूरा हफ्ता और बेहतर ही होता है, आपका monday magic कौन है?" आपको बता दें कि Zoe उनकी बेटी Zoish का निकनेम है।

स्मृति ईरानी ने नई शिक्षा नीति का स्वागत किया

स्मृति ईरानी ने नई शिक्षा नीति का स्वागत किया

मालूम हो कि अपने बेबाक बयानों की वजह से हमेशा लोगों के बीच चर्चा में रहने वाली स्मृति ईरानी ने नई शिक्षा नीति का स्वागत किया है, उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से देश की शिक्षा में आमूल-चूल परिवर्तन होगा और सीखने के प्रत्येक स्तर में सुधार होगा, उन्होंने ट्वीट किया था कि नई शिक्षा नीति 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा किए गए वयापक मंथन-प्रक्रिया का फल है, साल 2015 में शुरू हुई उस वृहद प्रक्रिया का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रयासों को सफल बनाने के लिए प्रकाश जावड़ेकर और रमेश पोखरियाल निशंक की शुक्रगुजार हूं, बता दें किनई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+