स्मृति ईरानी ने शेयर की ये फोटो और लिखा डोंट एंग्री मी, Photo हुई वायरल
नई दिल्ली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री और पूर्व टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर आए दिन फोटो शेयर कर अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती है।संसद सत्र में दहाड़ मार कर विपक्ष की बोलती बंद करवाने वाली स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर आए दिन वह अपने मजाकिया हास्य और चुटीले पोस्ट से यूजर्स को आश्चर्यचकित करती रहती हैं। मंगलवार को स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए "डोन्ट एंग्री मी लुक" पोस्ट किया। स्मृति ईरानी द्वारा पोस्ट की गई फोटो जमकर वायरल हो रही है।

स्मृति ईरानी ने जो फोटो साझा की हैं वो उनकी पूर्व की और अब की फोटो का कोलाज है। इस कोलार्ज में उनकी एक बचपन की गुस्से से तमतमाते हुए चेहरे की फोटो है और दूसरी अभी की संसद सत्र में गुस्साएं हुए तेवर के साथ है। दोनों ही फोटो में उनका गुस्सा चरम पर दिखाई दे रहा है। कोलाज को पोस्ट करते हुए मंत्री ने एक छोटे सा कैप्शन दिया है जिसमें उनके सुपर हिट टेलीविजन शो क्यूं की सास भी कभी बहू के बहुचर्चित शीर्षक ट्रैक का संदर्भ दिखई दे रहा है । बीजेपी सांसद ने लिखा #taazatuesdays के शुभ अवसर पर पेश है डोंट एंग्री मी लुक। रिश्तों के भी रूप बदलते हैं। हाव-भाव नहीं।

1 दिसंबर को की गई ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। स्मृति ईरानी के साथ काम कर चुके अभिनेताओं मौनी रॉय और मंदिरा बेदी ने भी कमेंट किए हैं। क्यों कि सास भी कभी बहू थी में अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनी स्मृति ईरानी के साथ काम किया था। जहां मौनी ने मुस्कुराते हुए इमोजी भेजा है। इससे पहले अक्टूबर में, स्मृति ईरानी कोरोना की चपेट में आ गई थी।
इसे भी पढ़ें- शिवसेना में शामिल हुईं उर्मिला मांतोडकर ने 42 की उम्र में मोहसिन अख्तर से रचाई थी शादी, जानें इनकी लव-स्टोरी












Click it and Unblock the Notifications