स्मृति ईरानी बोलीं- कौन कहता है कि मोटे लोग लचीले नहीं होते, मिले ये मजेदार कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, 'कौन कहता है आप मोटी हैं, आप फिट और फ्लेक्सिबल हैं।''
नई दिल्ली। आज यानि 21 जून को इंटरनेशल योग दिवस मनाया जा रहा है। दुनियाभर की जानी-मानी हस्तियां योग में हिस्सा ले रही हैं। योग दिवस के मौके पर मोदी कैबिनेट में कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के नेतृत्व में योग किया। योग के बाद स्मृति ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की और लिखा- 'कौन कहता है कि मोटे लोग लचीले नहीं होते।' स्मृति के इस फोटो पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए। पढ़ें कुछ मजेदार कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा, 'कौन कहता है आप मोटी हैं, आप फिट और फ्लेक्सिबल हैं।''
एक यूजर लिखती हैं,'' दिल को बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है गालिब। .. लेकिन सीरियस नोट- आप और फिटकर होकर सबसे लिए रोल मॉडल बन सकती हो।'
दूसरे यूजर लिखते हैं,' आपको योग रोज करना चाहिए।'
इसके बाद एक दूसरे यूजर ने लिखा,' आप सुपर वुमेन हो मैम और हमारी राष्ट्रीय राजनीति को आप जैसी महिला की जरुरत है।'
एक दूसरी यूजर लिखती हैं, 'योग एक संगीत की तरह है। शरीर का लय, मन की गहराई और आत्मा का सामंजस्य जीवन में संगीत रचना की उत्पत्ति करता है।












Click it and Unblock the Notifications