तीन राज्यों के सामने आए रुझानों पर स्मृति ईरानी की आई प्रतिक्रिया, कहा- 'एक अकेला सब पर भारी'
Vidhan Sabha Chunav Result 2023: तीन राज्यों के मतगणना रुझान अब सामने आने लगे है। इन रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। तीन राज्यों के सामने आए रुझानों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तंज कसा है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम मोदी पर जिस प्रकार का कटाक्ष विपक्ष के नेताओं ने किया, वो कटाक्ष गांधी परिवार को महंगा पड़ा है। इस दौरान उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा, 'एक अकेला सब पर भारी'।

जी हां... केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तीनों राज्यों में भाजपा की जीत का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर जनता ने जो भरोसा दिखाया है, भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हम जनता के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने जिस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर की, जिस प्रकार का कटाक्ष विपक्ष के नेताओं ने पीएम मोदी पर किया वो कटाक्ष गांधी परिवार को महंगा पड़ा है...। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देश में मोदी मैजिक बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications