स्मृति ईरानी का मोटिवेशनल पोस्ट हुआ वायरल, एक्टर सोनू सूद ने कमेंट में दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली। अभिनेत्री से राजनेता बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह समय-समय पर अपने विचार ट्विटर, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर शेयर करती रहती है। हाल ही में उनके सबसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में से एक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 20 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की। अब इंस्टाग्राम पर इन दिनों स्मृति ईरानी का एक पोस्ट काफी वायरल हो गया है जिसमें उन्होंने एक प्रेरक विचार को शेयर किया है। उनका यह पोस्ट यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

Smriti Irani motivational quote went viral actor Sonu Sood wrote in comment Very true

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह प्रेरक विचार लिखा हुआ है। फोटो पर कैप्शन में लिखा है कि 'हम दूसरों को उस चीज के लिए जज करते हैं जो हम अपने आप में स्वीकार नहीं करते।' स्मृति ईरानी का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके इस पोस्ट पर एक्टर सोनू सूद, दिव्या दत्ता, और रोनित बोस रॉय ने भी प्रतिक्रिया दी है। लॉकडाउन में गरीब और जरूरतमंद लोगों के मसीहा बने एक्टर सोनू सूद ने स्मृति ईरानी के इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक हार्ट इमोजी शेयर किया है।

अभिनेता रोनित रॉय बोस ने लिखा 'बिल्कुल सच है।' एक अन्य कमेंट में रोनित ने लिखा, 'एक बुद्धिमान व्यक्ति ने कहा है कि जब तक आप वास्तव में खुद कोई महारत हासिल नहीं करते हैं तब तक आपको किसी भी व्यक्ति के बार में विचार बनाने का अधिकार नहीं है। स्वयं का एक सच्चा गुरु बहुत पीछे छूट गया है!' दिव्या दत्ता ने भी स्मृति ईरानी की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, 'सबसे अच्छी बात जो मैंने थोड़ी देर में पढ़ी!! सच है!'। बता दें कि केंद्रीय मंत्री के इस पोस्ट से कई लोगों को प्रेरणा मिली है, उनका यह पोस्ट अब वायरल हो गया है।

Recommended Video

    Sonu Sood से Mumbai फंसे शख्स ने लगाई ये गुहार, Actor ने दिया दिल जीतने वाला जवाब | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: फिर से चीन पर गरजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कहा दुनिया में कोरोना फैलाने के लिए पूरी तरह ड्रैगन जिम्मेदार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+