अगले 24 घंटों में यहां पर भारी बारिश के आसार, Skymet ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। इस वक्त दक्षिण भारत में भारी बारिश ने जीना दूभर कर दिया है, बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल में भारी से अति भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है तो वहीं आज भी तमिलनाडु, केरल, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है, लक्षद्वीप में भी कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा के आसार हैं।

इन जगहों पर हो सकती है भारी बारिश

इन जगहों पर हो सकती है भारी बारिश

स्काईमेट के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, गुजरात में एक-दो स्थानों पर गरज और हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।

जोरदार बारिश की चेतावनी

जबकि भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल , कर्नाटक और लक्षद्वीप समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है। इन राज्यों में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

जबकि स्काईमेट ने भी कहा था कि चेन्नई सहित तटीय तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि गुजरात में हल्की बारिश ओर आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि तेलंगाना, आंतरिक महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

इन जगहों पर भी हो सकती है भारी बारिश

इन जगहों पर भी हो सकती है भारी बारिश

यही नहीं आज और कल में छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा, बुरहानपुर, बुधनी, इंदौर, महू, सिवनी, मंडला, धार, मलाजखंड, खरगोन, नरसिंहपुर, खंडवा, होशंगाबाद, पचमढ़ी, बैतूल में बारिश की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+