Shocking: भारत में सड़क हादसों में हर घंटे 16 लोगों की मौत
नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि हर साल हमारे देश में हर घंटे 16 लोग रोड एक्सिडेंट में मारे जाते हैं, यह चौंकाने वाला आंकड़ा पेश किया है नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने, जिसके मुताबिक साल 2014 में 1.41 लाख से अधिक लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई जो कि साल 2013 से तीन प्रतिशत ज्यादा है।
इसके पीछे कारण बताया गया लोगों का ड्राईविंग के नियमों का पालन नहीं करना, उनका गलत जगहों पर हाई स्पीड और खतरनाक ढंग से रफ ड्राईविंग करना। इन आंकड़ों में साफ लिखा है कि ज्यादातर लोग दोपहिया और ट्रक हादसों में मरते हैं, इनमें 13,787 टू वीइलर ड्राइवर की मौत हुई और इन्हीं दुर्घटनाओं में अन्य संबंधित 23,529 यात्रियों की मौत हुई और 1.4 लाख लोग इन एक्सिडेंटों में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सबसे ज्यादा यह हादसे यूपी, तमिलनाडु, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान में हुए हैं, सबसे ज्यादा लोग यूपी में रोड एक्सिडेंट के शिकार हुए हैं जिनकी संख्या 16,284 है और इसके बाद दूसरा नंबर तमिलनाडु का है जहां मरने वालों की संख्या 15000 बतायी गई है।













Click it and Unblock the Notifications