दिल्ली: जानलेवा साबित हुआ अंगीठी पर खाना बनाना, जहरीली गैस से 6 की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली छावनी क्षेत्र में मंगलवार सुबह 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी सुबह में अंगीठी पर एक बंद कमरे में खाना बना रहे थे। कमरा बंद होने की वजह से अंगीठी से निकलने वाली गैस से पूरे कमरे में फैल गई और कमरे में मौजूद सभी लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है। अभी इस मामले में विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ठंड के मौसम में अंगीठी का प्रयोग जानलेवा साबित हुआ है। अक्सर सर्दियों के मौसम में अंगीठी से निकलने वाली जहरीली गैस से लोगों की मौत की खबरें सामने आती रहती है क्योंकि अंगीठी में जिस कोयले का प्रयोग का उपयोग किया जाता है उससे कॉर्बन मोनोऑक्साइड के साथ कई जहरीली गैसें निकलती हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक अगर बंद कमरे में अंगीठी जलाई जाती है तो ये गैसें धीरे धीरे कमरे में फैल जाती है और कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा घट जाती है। धीरे धीरे यह गैसें सांस के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश करने लगती हैं और जिससे आदमी बेहोश हो जाता है और फिर उसकी मौत हो जाती है। ऐसे में ठंड के मौसम में अंगीठी का कभी भी बंद कमरे में प्रयोग नहीं करना चाहिए। कमरे की खिड़कियां हमेशा खुला रहना चाहिए जिससे की ऑक्सीजन कमरे में आ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+