महज 300 रुपये के एक लॉटरी से बदल गई एक साथ 6 दोस्तों की किस्मत, जीते 12 करोड़
तिरुवनंतपुरम। कहते हैं किस्मत कब पलट जाए कोई नहीं जानता, ऐसा ही कुछ हुआ एक ज्वैलरी शॉप में काम करने वाले छह सेल्समैन के साथ। इन 6 लोगों ने मिलकर महज 300 रुपये में एक लॉटरी का टिकट खरीदा और किस्मत का खेल देखिए उनका ये लकी नंबर लग गया। अब उनका भाग्य ने करवट बदली है और ये सभी करोड़पति बन गए हैं। दरअसल, जिस नंबर की लॉटरी का टिकट इन्होंने खरीदा, उसमें 12 करोड़ का इनाम था। इस तरह से महज चंद पैसे खर्च करके इन 6 लोगों ने 12 करोड़ रुपये जीत लिए हैं।

6 दोस्तों ने एक साथ खरीदा था बंपर लॉटरी का टिकट
एक लॉटरी की टिकट से जिन 6 दोस्तों की किस्मत ने करवट बदली है उनके नाम हैं- राजीवन, रामजिम, रॉनी, विवेक, सुबीन और राथीश। ये सभी लोग केरल के अलप्पुझा जिले के एक ज्वैलरी स्टोर में काम करते हैं। गुरुवार को जब ओणम बम्पर लॉटरी का ऐलान हुआ तो इन छह लोगों का भाग्य खुल गया। इस तरह से इन लोगों का पहला इनाम 12 करोड़ रुपये का निकला है, जिसे टिकट नंबर TM-160869 ने जीता है। इस लॉटरी के लिए टिकट की बिक्री 21 जुलाई, 2019 से शुरू हुई थी।

ज्वैलरी शॉप में करते हैं सेल्समैन का काम
केरल ओणम बम्पर लॉटरी के परिणाम गुरुवार दोपहर 2 बजे घोषित किए गए। इसमें पहले इनाम के तौर पर 12 करोड़ रुपये की राशि रखी गई थी जबकि दूसरे और तीसरे पुरस्कार के लिए 50 लाख रुपये और 10 लाख रुपये का इनाम था। पहले पुरस्कार के लिए 12 करोड़ की राशि को 6 लोगों ने एक साथ जीता है। ये सभी लोग एक ज्वैलरी शॉप में काम करते हैं। वहीं दूसरा पुरस्कार भी 10 लोगों ने जीता है।

कहां खर्च करेंगे ये इनामी राशि खुद किया खुलासा
पहले पुरस्कार के लिए जीतने वाले को भले ही 12 करोड़ राशि रखी गई थी, लेकिन विजेताओं के हाथ में आने वाली कुल राशि करों में कटौती के बाद 7.56 करोड़ रुपये होगी। जिन छह दोस्तों ने ने पहला प्राइज जीता है, उन्होंने बताया कि भले ही हमने इतनी बड़ी राशि इनाम में जीती है लेकिन हम अभी जहां काम कर रहे हैं वहीं काम करते रहेंगे। हमने अभी तक तय नहीं किया है कि इन पैसों का हम क्या करेंगे।

इन 6 दोस्तों के हाथ में आएगी 7.54 करोड़ की राशि
हालांकि, इन 6 दोस्तों ने ये जरूर कहा कि हम जीती हुई इनामी राशि को केवल अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए इस्तेमाल नहीं करेंगे बल्कि इसका उपयोग समाज सेवा के लिए भी करेंगे। बता दें कि पहले टिकट की जीतने वाली 12 करोड़ की राशि ओणम बम्पर लॉटरी के इतिहास में सबसे अधिक है। इस बार ओणम पर करीब 46 लाख टिकट छापे और बेचे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications