Sambal Violence: संबल में 6 पाकिस्तान मेड कारतूस मिले, NIA की टीम ने शुरू की जांच
Sambal Violence: संबल हिंसा में यूपी पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की जांच के दौरान छह खाली कारतूस बरामद हुए हैं, नए खुलासे में ये सभी कारतूस पाकिस्तान मेड निकले हैं। इन कारतूसों के पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने होने की पुष्टि संबल के एसपी केके बिश्नोई ने की है। इस बात से यह आशंका जताई जा रही है कि संबल में हिंसा के दौरान पाकिस्तान में बैठे आतंकी इस घटना को कमांड कर रहे थे।
Recommended Video
सूत्रों के मुताबिक, संबल में जामा मस्जिद के सर्वे की अर्जी दाखिल होने के बाद पाकिस्तान में इस हिंसा की साजिश रची गई थी। इन कारतूसों के मिलने के बाद, एनआईए भी अब इस मामले की जांच में शामिल हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी साम्भल में आतंकवादियों के होने के इनपुट मिल रहे थे, लेकिन इन कारतूसों के मिलने के बाद इस संबंध में पुष्टि हो गई है।

पाकिस्तान में बने हैं कारतूस
संबल पुलिस के अनुसार, घटना के दस दिन बाद, माहौल शांत होने के बाद नगर पालिका टीम ने नालियों की सफाई कराई और इस दौरान छह बुलेट बरामद किए गए। नालियों में मिले ये पाकिस्तान मेड कारतूस दंगे के दौरान इस्तेमाल हुए थे, जिनमें से कुछ मिसफायर हो गए थे। यह कारतूस जामा मस्जिद के आसपास नालियों में सफाई के दौरान मिले। पुलिस ने बताया कि ये सभी बुलेट पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने हैं।
एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि संबल पहले भी कई आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है, और इस ताजा इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन को व्यापक तौर पर शुरू किया गया है। इस घटना ने साम्भल में पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, और अब NIA इस मामले की गहरी जांच में जुटी है।
मस्जिद के सर्वे दौरान हुई थी हिंसा
संबल हिंसा की शुरुआत यहां स्थित जामा मस्जिद के सर्वे के बाद हुई थी। कोर्ट के आदेश पर मस्जिद परिसर का सर्वे किया गया था, जिसके बाद वहां जमा हुई भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हिंसा में चार लोगों की जान चली गई है। यह घटनाक्रम उस समय का है जब 24 नवंबर को साम्भल में जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए कोर्ट कमीशन की टीम पहुंची थी, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी।
हिंसा के बाद प्रशासन ने इलाके में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी है। इस फैसले को लेकर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने हंगामा किया है और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया है।












Click it and Unblock the Notifications