असम पुलिस ने पकड़े 6 बांग्लादेशी घुसपैठिए, वापस सीमा पार भेजा, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने साझा की जानकारी

Assam CM Himanta Biswa Sarma: असम की पुलिस ने भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में बांग्लादेश के छह नागरिकों को गिरफ्तार करके बांग्लादेश के प्राधिकारियों को सौंप दिया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके बताया कि असम में अवैध घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। घुसपैठ के प्रयास करने वालों के खिलाफ असम पुलिस ने सख्त निगरानी रखते हुए बांग्लादेश के छह नागरिकों को पकड़ा और उन्हें सीमा पार भेज दिया है।

पकड़े गए 170 से अधिक घुसपैठिए

पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान मुस्तफिजुर रहमान, कब्बो क्रूज, मोहम्मद लेलिन मिया, सिराजुल इस्लाम, सैफुल इस्लाम और मुक्तार हुसैन के रूप में की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बांग्लादेश में अगस्त के महीने में अशांति फैलने के बाद से असम में अब तक करीब 170 से अधिक घुसपैठियों को पकड़ा गया है और उन्हें बांग्लादेश भेज दिया गया है।

india news

सीमा पर बढ़ी चौकसी,अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 'हाई अलर्ट' लागू
बांग्लादेश में राजनीतिक और सामाजिक अशांति फैलने के बाद से सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकसी को बढ़ा दिया है। असम पुलिस के महानिदेशक जी. पी. सिंह ने पहले बताया था कि राज्य में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 'हाई अलर्ट' लागू किया गया है।

असम में अवैध घुसपैठ के खिलाफ सख्त अभियान जारी
असम में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। चार दिन पहले भी असम पुलिस ने भारत में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर उन्हें वापस बांग्लादेश भेज दिया था। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि इन दोनों बांग्लादेशियों की पहचान सिमु बेगम और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि ये दोनों किस जिले से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

असम और बांग्लादेश के बीच 267.5 किलोमीटर लंबी सीमा
असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। इस सीमा पर असम पुलिस और BSF द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि घुसपैठियों की पहचान की जा सके और उन्हें सीमा पार किया जा सके। असम पुलिस के इन सख्त कदमों से राज्य में अवैध घुसपैठ पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है।

यह भी पढ़ें Pushpa 2 मेकर्स ने बढ़ाया मदद का हाथ, भगदड़ में जान गंवाने वाली रेवथी के परिवार को सौंपा 50 लाख रुपये का चेक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+