बांग्लादेश में संतों की दुर्दशा दुर्भाग्यपूर्ण, भगवान हिंदुओं की रक्षा करे: बीजेपी सांसद कंगना रनौत

बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर भारत ने पड़ोसी देश की अंतरिम सरकार की खिंचाई की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश को अल्पसंख्यकों के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस से राजनेता बनी बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हिंसाग्रस्त देश में हिंदुओं और साधु संतों, मंदिरों की घटनाओं को लेकर युनिस सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत में अंतरिम सरकार की निंदा की। पड़ोसी देस के मौजूदा सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश में साधु-संतों की स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. चिंता की बात यह है कि इन अत्याचारों के खिलाफ यहां कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है...जब से उन्होंने (मुहम्मद यूनुस) बांग्लादेश में सत्ता में आए, देश में पूरी तरह से अशांति फैल गई है। हम बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन में खड़े हैं। भगवान उनकी रक्षा करें।"

MP Kangana Ranaut over Bangladesh hinsa

रिपोर्ट के मुताबिक, बीएफआईयू ने इन 17 लोगों के बैंक खातों के ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट समेत सभी तरह की जानकारी भी अगले तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश बैंकों और वित्तीय संस्थानों को दिए हैं। बांग्लादेश की जानकारी इन बैंक खातों और इन लोगों के खिलाफ चल रही जांच के तहत मांगी गई। इस बीच इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कृष्णा कन्साइयूसनेस (ISKCON) के खिलाफ शुक्रवार को ढाका में प्रदर्शन भी किया गया।

इस बीच भारत ने बांग्लादेश में संतों के खिलाफ एक्शन, मंदिरों और हिंदुओं पर कथित अत्याचार के मामलों पर गंभीरता विचार करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने पड़ोसी देश में हिंदुओं पर हिंसा पर प्रतिबंध लगाने का आह्वना किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बायान में कहा कि बांग्लादेश की अतंरिम सरकार को अल्पसंख्यको के प्रति अपनी ड्यूटी निभानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+