शर्मनाक: सीताराम येचुरी ने योग की तुलना कुत्ते से कर डाली
नई दिल्ली। एक तरफ रविवार को पूरा भारत योग के पथ पर चलता दिखा वहीं दूसरी ओर कुछ लोग योग को एक अलग विवादित रूप में रंगने को आतुर हैं। इस बार योग को लेकर विवादित बयान दिया सीताराम येचुरी ने जिन्होंने योग की तुलना कुत्ते से कर दी है।
पीटीआई के मुताबिक सीताराम येचुरी ने कहा कि आज सभी योग में आप लोग कुत्तों की हरकत देख सकते हैं , जब कुत्ता उठता है तो शरीर के अगले हिस्से को खींचता है और फिर पैर को आगे बढ़ाता है और इसके बाद वो गहरी सांस लेता है ।
येचुरी के इस विवादित बोल पर जमकर लोगों ने भड़ास निकाली, जिसकी वजह से येचुरी ट्विटर के टॉप ट्रेंड में दिखायी पड़ने लगे।
येचुरी ने रविवार को एक सम्मेलन में कहा था कि आज योग के जरिये पूरे देश को मोदी और उनकी टीम भगवा रंग में रंगने को जुटी है, वो सारे देश में हिंदूत्व की भावना को बढ़ावा दे रहे हैं जो कि सही बात नहीं है। यह देश विभिन्नताओं का देश है और पूरे देश में सारे धर्मों का समान अधिकार है लेकिन कुछ लोग यहां हिंदूवादी परंपरा को बढ़ाने में जुटे हैं।













Click it and Unblock the Notifications