सीताराम येचुरी ने बनाया PM मोदी की उम्मीदों पर पानी फेरने का प्लान, ट्रम्प के भारत दौरे पर करने वाले हैं ये काम

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी उत्साहित हैं। ट्रंप के दौरे के लिए गुजरात के अहमदाबाद को सजाया जा रहा है साथ ही हाल ही में बनकर तैयार हुए विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भी तैयारियां जोरों पर हैं। लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव सीताराम येचुरी पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात के बीच दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का प्लान बना रहे हैं। बता दें कि इस महीने पहली बार किसी अमेरिकी राष्‍ट्रपति का गुजरात दौरा होगा। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी के दिन अहमदाबाद आएंगे।

Sitaram Yechury says his party will stage protest during US President Donald Trump visit to India

डोनाल्ड ट्रम्प के दौरे पर करेंगे विरोध प्रदर्शन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की पार्टी इस महीने के आखिर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन करेगी। यह विरोध प्रदर्शन हाल ही में पास किए गए नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ होगा। गौरतलब है कि सीएए और एनआरसी को लेकर पहले भी सीताराम येचुरी मोदी सरकार को घेरते रहे हैं। अब दुनिया का ध्यान इस ओर खींचने के लिए वह डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं।

जम्मू-कश्मीर को जेल घोषित कर देना चहिए
वहीं, दूसरी तरफ सीताराम येचुरी ने जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के लिए किए गए तारीखों के ऐलान पर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भड़कीले बयानबाजी के आरोप में पीएसए के तहत जम्मू-कश्मीर के प्रमुख राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद अब लोकतंत्र का यह मजाक है। अब समय आ गया है कि मोदी सरकार को जम्मू-कश्मीर को जेल घोषित कर देना चहिए, जहां उपराज्यपाल की जगह जेल वार्डन की नियुक्ति की जानी चाहिए। इस पर विचार करने के लिए मोदी सरकार की बैठक होगी।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के दौरे से पहले बन रही दीवार पर बोले लोग- हमारी गरीबी दिखती है तो पक्के घर बनाकर दें, ऐसी दीवार न खींचें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+