Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

1000 से 5000 रुपये तक की SIP से कब तक बनेंगे करोड़पति? आसान भाषा में जानें पूरा कैलकुलेशन

How to Become Crorepati SIP: आज के जमाने में करोड़पति कौन नहीं बनना चाहता? तगड़ा बैंक बैलेंस किसे अच्‍छा नहीं लगता? इसके लिए लोग अपने-अपने तरीके से निवेश भी खूब करते हैं। कोई सरकारी योजनाओं में गारंटीड रिटर्न के जरिए करोड़पति बनना चाहता है तो कोई ज्‍यादा जोखिम लेकर कम समय में ही करोड़पति बनने का लक्ष्‍य हासिल कर लेना चाहता है।

वैसे करोड़पति बनने के लिए म्‍यूचुअल फंड (Mutual Fund) में सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) जरिए निवेश करना भी बेहतरीन विकल्‍प हो सकता है। इन दिनों एसआईपी भारतीय निवेशकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया है। दिसंबर 2024 तक, म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या बढ़कर 22.50 करोड़ हो चुकी है। अगर आप भी SIP के जरिए करोड़पति बनने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको बताएंगे कि अलग-अलग निवेश राशि पर कितना समय लगेगा?

यह भी पढ़ें- Share Market Tips 2025: शेयर मार्केट के लिए फौज की नौकरी छोड़ Dinesh Kirola ने इस ट्रिक से कमाए ₹ डेढ़ करोड़

How to become crorepati SIP

SIP Se Crorepati Kaise Bane: ₹1000 की एसआईपी से करोड़पति बनने में कितना समय लगेगा?

यदि आप हर महीने ₹1000 की SIP शुरू करते हैं और हर साल इसे 10% की दर से बढ़ाते हैं, साथ ही अनुमानित 12% वार्षिक रिटर्न की उम्मीद करते हैं, तो 31 साल में आपका कुल फंड ₹1.02 करोड़ हो जाएगा।

कुल निवेश: ₹21.83 लाख
रिटर्न से कमाई: ₹79.95 लाख

How to become crorepati SIP

SIP Se 1 crore Kaise Kamaye: ₹2000 की एसआईपी से करोड़पति बनने में कितने साल लगेंगे?

₹2000 की मासिक SIP, जिसमें हर साल 10% का स्टेप अप और अनुमानित 12% की एवरेज रिटर्न की दर हो, से आप 27 साल में ₹1.15 करोड़ का फंड बना सकते हैं।

कुल निवेश: ₹29.06 लाख
रिटर्न से कमाई: ₹85.69 लाख

SIP Crorepati Calculator: ₹3000 की एसआईपी से करोड़पति बनने में कितना समय लगेगा?

अगर आप ₹3000 की SIP करते हैं और हर साल इसे 10% से बढ़ाते हैं, तो 24 साल में ₹1.10 करोड़ का फंड जमा हो सकता है।

कुल निवेश: ₹31.86 लाख
रिटर्न से कमाई: ₹78.61 लाख

How to become crorepati SIP

Mutual Fund SIP calculator: 4. ₹5000 की सिप से करोड़पति बनने का समय

यदि आप ₹5000 की मासिक SIP करते हैं और हर साल इसे 10% से बढ़ाते हैं, तो अनुमानित 12% की औसत रिटर्न दर पर यह फंड 21 साल में ₹1.16 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

कुल निवेश: ₹38.40 लाख
रिटर्न से कमाई: ₹77.96 लाख

एसआईपी से करोड़पति बनने के लिए महत्वपूर्ण बातें

डिसिप्लिन और लंबी अवधि: SIP का जादू तब चलता है जब आप लंबे समय तक निवेश करते हैं।
रेगुलर स्टेप-अप: हर साल 10% SIP राशि बढ़ाने से आपका लक्ष्य जल्दी पूरा हो सकता है।
निवेश का फोकस: रिटर्न के साथ-साथ कुल निवेश राशि पर भी ध्यान दें।
SIP में निवेश की शुरुआत जितनी जल्दी करेंगे, करोड़पति बनने का रास्ता उतना ही छोटा होगा।

(नोट- एसआईपी से निवेश शेयर मार्केट पर आधारित होता है। किसी भी तरह के निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें।)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+