सोनू निगम की हो गई ऐसी हालत, हम सबको भी ऐसा ना करने के लिए चेताया

सोनू निगम की एक आंख बुरी तरह सूज गई है। सोनू निगम ने एक पोस्ट लिखकर बताया है कि उनकी ये हालत कैसे हुई।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर सोनू निगम इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। दरअसल सोनू निगम को एक गंभीर किस्म की एलर्जी हुई है, जिसकी वजह से उनकी एक आंख बुरी तरह से सूज गई है। सोनू निगम के चेहरे पर भी सूजन आई हुई है। दो दिन पहले ही गंभीर हालत में सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू से अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनू निगम ने अपने फैंस को उनके प्यार और दुआओं के लिए थैंक्स कहा है। सोनू ने एक पोस्ट लिखकर बताया है कि उन्हें कैसे ये बीमारी हुई और उनकी हालत क्यों बिगड़ी।

कैसे हुई सोनू की ये हालत

कैसे हुई सोनू की ये हालत

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, इनमें से एक तस्वीर में उनके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है, जबकि दूसरी तस्वीर में उनकी एक आंख पर पूरी तरह सूजन आई हुई है। सोनू ने तस्वीरों के साथ पोस्ट करते हुए लिखा है, 'आपकी चिंता और प्यार के लिए धन्यवाद। अब जब आपको मालूम है कि मैं जेपोर ओडिशा से लौट रहा हूं तो मुझे यह शेयर करने में कोई आपत्ति नहीं है कि मैं कल से पहले कैसा था। हम सभी के लिए सबक, कभी भी-कभी भी एलर्जी के मामले में रिस्क ना लें, जैसे मैंने सी फूड्स खाकर लिया। मुझे सी फूड्स से एलर्जी हुई है। अगर नानावती हॉस्पिटल मेरे नजदीक नहीं होता तो मेरी श्वासनली पर भी सूजन आ जाती और मेरी हालत और भी ज्यादा बिगड़ सकती थी। आप सभी का धन्यवाद।'

दो दिन तक आईसीयू में भर्ती रहे

दो दिन तक आईसीयू में भर्ती रहे

जानकारी के मुताबिक सोनू निगम जेपोर ओडिशा में एक म्यूजिकल कन्सर्ट के लिए गए हुए थे। इवेंट के बाद सोनू निगम खाना खा रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी हालत बिगड़ते देख उनके सहयोगियों ने तुरंत उन्हें नानावती अस्पताल पहुंचाया। दरअसल सी फूड्स खाने से हुई एलर्जी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। सोनू निगम के करीबियों ने बताया कि वो दो दिनों तक गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रहे, जहां इलाज के बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है और वो अपने घर वापस लौट चुके हैं। हालांकि हल्की सूजन अभी भी उनके चेहरे पर बनी हुई है।

'काश में पाकिस्तान में पैदा हुआ होता'

'काश में पाकिस्तान में पैदा हुआ होता'

आपको बता दें कि सोनू निगम इससे पहले उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि वो पाकिस्तान में पैदा हुए होते। दरअसल सोनू निगम ने ये बात उस सवाल के जवाब में कही, जब एक इवेंट में उनसे पूछा गया कि आजकल रीमिक्स क्यों बन रहे हैं? जवाब में सोनू ने कहा कि कभी-कभी मुझे लगता है कि काश मैं पाकिस्तान से होता तो मुझे यहां काम ज्यादा मिलता। सोनू ने कहा कि भारत में तो पाकिस्तानी सिंगर्स की चांदी ही चांदी है, अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि गायकों को शोज में खुद के गाने बजवाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं, अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो वो आपके गाने नहीं बजवाएंगे और आपकी जगह उस सिंगर्स के गाने बजवाएंगे, जिन्होंने उन्हें पैसे दिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सिंगर्स के साथ ऐसा नहीं होता है, हालांकि ये अच्छी बात है कि वो उनके साथ ऐसा नहीं करते लेकिन अगर ऐसा ही है तो आप भारतीय सिंगर्स के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? सोनू ने कहा कि आतिफ असलम या फिर राहत फतेह अली खान से तो शो के बदले पैसा नहीं मांगते हैं।

नेहा कक्कड़ के साथ वायरल हुआ था वीडियो

नेहा कक्कड़ के साथ वायरल हुआ था वीडियो

पिछले दिनों सोनू निगम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ नजर आ रहे थे। दरअसल इस वीडियो को नेहा कक्कड़ ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में नजर आ रहा था कि नेहा कक्कड़ सिंगर सोनू निगम के साथ फोटो शूट करा रही हैं। नेहा ने वीडियो में ब्लैक कलर का गाउन पहना हुआ है। फोटोशूट के दौरान नेहा अचानक अपना गाउन उतारने लगती हैं। नेहा को गाउन उतारते देख सोनू निगम भी घबरा जाते हैं। दरअसल नेहा अपने गाउन का केवल निचला हिस्सा उतारती हैं और इसके बाद ठहाके मारकर हंसती है। नेहा को ऐसा करते देख वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं और सोनू निगम भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+