महिमा चौधरी ने बताया जब डायरेक्टर ने कहा था- अजय देवगन तुमसे करने लगे हैं प्यार, अपने मिसकैरिज पर भी बोलीं
महिमा चौधरी ने बताया जब डायरेक्टर ने कहा था- अजय देवगन तुमसे करने लगे हैं प्यार, अपने मिसकैरिज पर भी बोलीं
मुंबई। अभिनेत्री महिमा चौधरी बीते काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। 1997 में सुपरहिट फिल्म परदेस से डेब्यू करने के बाद तेजी से उनकी शोहरत बढ़ी थी लेकिन जल्दी उनका करियर लुढ़क गया। महिला चौधरी अपने करियर के अलावा सुभाष घई पर कई तरह के आरोपों, पति से रिश्ते और अजय देवगन के साथ अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहीं। कई बातों पर महिमा ने जवाब दिए तो कई मामलों में वो चुप रहीं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्मी करियर और निजी जिंदगी के बारे में कई बातों का खुलासा किया है।

अजय देवगन के साथ अफेयर पर महिमा
बॅालीवुड बबल को दिए गए इंटरव्यू में महिमा चौधरी ने बताया, 1999 में मैं अजय देवगन और काजोल के साथ फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग कर रही थी। इसी दौरान मेरा एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी का कांच मेरे चेहरे में लगा और चोट काफी ज्यादा थी। अजय देवगन इस फिल्म के निर्माता भी थे, उन्होंने मेरी काफी मदद की। यहां तक कि अजय और काजोल ने मीडिया से भी ये बात छुपाई की मेरे चेहरे पर चोट लगी है। यहीं से अचानक मेरे और अजय के अफेयर की खबरें उड़ूीं।

छपने लगी थीं अजय से अफेयर की खबरें
महिमा ने बताया कि मुझे याद है कि निर्देशक ने यह कहा कि अजय देवगन मुझसे प्यार करते हैं। एक मैगजीन में भी अजय देवगन और मेरे अफेयर की अफवाहें छपीं। अजय और काजोल ने कुछ समय पहले ही शादी की थी। ऐसे में इस तरह की बातों से मैं काफी असहज महसूस करती थीं।

मेरे पति से नहीं रहे अच्छे रिश्ते
महिमा चौधरी ने साल 2006 में बॅाबी मुखर्जी से शादी की थी। महिमा का कहना है कि पति से उनका लगातार झगड़ा होता था। जिसके चलते वो काफी तनाव में रहती थीं। उनका दो बार मिसकैरेज भी हुआ। जिसके बाद उन्होंने तलाक लेना का फैसला किया। महिमा ने कहा कि मां को पार्किसन होने के पता चलने पर भी उनको काफी डिप्रेशन रहा और इससे उबरने में उनको काफी वक्त लगा।

2016 में आखिरी बार फिल्म में दिखी थीं महिमा
महिमा चौधरी ने परदेस के बाद कई फिल्में की थीं। जिसमें दाग: द फायर, धड़कन जैसी फिल्में लोकप्रिय भी हुई। हालांकि जल्दी उनकी शोहरत कम होने लगी और उनको फिल्में मिलना बंद हो गईं। आखिरी बार पर्दे पर साल 2016 में रिलीज फिल्म डार्क चॅाकलेट में नजर आयी थीं। हाल के दिनों में उनके पास फिल्मों से जुड़ा कोई खास काम नहीं है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी ने पापा के गाने 'बारिश की जाए' पर किया डांस, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications