पापोन विवाद पर नाबालिग के पिता ने किया सिंगर का बचाव, कही ये बात

नई दिल्ली। रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ इंडिया' की कंटेस्टेंट को किस करने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे सिंगर पापोन को लड़की के पिता का समर्थन मिला है। जिस नाबालिग लड़की को किस करने को लेकर गायक की आलोचना हो रही है और उन पर पुलिस केस हुआ है, उसके पिता ने कहा है कि गायक ने कुछ गलत नहीं किया है। बच्ची के पिता ने कहा है कि पापोन उनकी बेटी के मेंटर और गार्जियन जैसे हैं और उसके करियर को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस वीडियो को लेकर बहस हो रही है उसमें जो हुआ वो पापोन ने जान-बूझकर नहीं किया है। उन्होंने मीडिया से भी मामले को ज्यादा तूल ना देने की बात कही है।

 पापोन ने कहा, मैंने गलती नहीं की

पापोन ने कहा, मैंने गलती नहीं की

इस मामले को लेकर पापोन ने भी शुक्रवार को बयान जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, 'मैं ये नहीं कहूंगा कि मैंने गलती नहीं की, मैंने उसे बस यूं ही चूम लिया. आज के माहौल में एक बच्ची को चूमने की सलाह मैं आपको नहीं दूंगा, भले ही आपके विचार गलत ना हों. मैंने जो भी किया मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।' पापोन ने कहा कि 11 साल की एक लड़की, जिसे मैं गाना सिखा रहा हूं, उससे प्यार जताना कोई गुनाह नहीं है।

मैं दो बच्चों का पिता हूं: पापोन

मैं दो बच्चों का पिता हूं: पापोन

पापोन ने कहा कि जिस तरह से उनको निशाना बनाया जा रहा है, वो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद वो वीडियो फेसबुक पर शेयर की, फिर मेरे दिल में कोई गलत बात कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा है कि मैं दो बच्चों का पिता हूं और जिस तरह की बातें मुझे कही जा रही हैं, वो दिल तोड़ने वाली हैं। उन्होंने कहा कि लड़की और उसका परिवार भी कह चुका है कि मेरा इरादा कोई खराब नहीं था लेकिन इसके बावजूद लोग मेरे चरित्रहनन पर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक छोटी लड़की भी है, जिसकी पहचान अब किसी भी स्थिति में छिप नहीं सकती. हम दोनों के परिवार बर्बाद हो रहे हैं.'

 टीवी चैनल ने भी जारी किया बयान

टीवी चैनल ने भी जारी किया बयान

पापोन के वकील ने इसको लेकर कहा है कि एक वकील ने बिना मामले को जाने शिकायत कर दी, इससे लड़की और उसके परिवार को धक्का पहुंचा है। उन्होंने कहा कि लोगों को ये समझना चाहिए कि गायक ने ही वीडियो को पब्लिक डोमेन में रखा, उनका कोई गलत उद्देश्य इस मामले में नहीं था। &TV ने मामले को लेकर अपने बयान में कहा है कि प्रतिभागियों की प्रतिभा को निखारने और संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़े रहना चैनल की प्राथमिकता रही है। चैनल ने कहा है कि प्रतिभागियों की सुरक्षा को लेकर वो कोई समझौता नहीं कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+