किसानों के प्रदर्शन को पंजाबी सिंगर जैजी बी ने दिया समर्थन, लोगों से की ये अपील

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानून के विरोध में हजारों किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। इस दौरान किसानों को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर रोक दिया गया था लेकिन अब इन किसानों को दिल्ली आने की अनुमति दी गई है। दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों की गुरुवार को पुलिस से भिड़ंत हुई थी और इस दौरान इनपर वॉटर कैनन, आंसू के गोलों का इस्तेमाल किया गया था। किसानों के खिलाफ वॉटर कैनन का इस्तेमाल किए जाने के बाद पंजाबी गायक जैजी बी ने प्रतिक्रिया देते हुए किसानों के लिए ईश्वर से दुआ की।

Recommended Video

    Farmers Protest: किसानों को मिली Delhi आने की इजाजत, कई जगहों पर Police से झड़प | वनइंडिया हिंदी
    jazzyb

    किसानों के समर्थन में जैजी बी ने लिखा कि वाहेगुरू जी कृपा करिए पंजाब के अन्नदाता के ऊपर। किसानों को हमारा समर्थन,किसान एकता जिंदाबाद, सभी लोग 26 व 27 जनवरी को दिल्ली पहुंचो। जैजी बी ने इंस्टाग्राम पर किसानों के समर्थन में जो पोस्ट लिखा है उसमे आंदोलित किसानों की तस्वीर को साझा किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि स़ड़क पर बड़ी संख्या में आंदोलित किसान इकट्ठा हैं और उनके उपर वॉटर कैनन से पानी की बौछारे की जा रही है। जैजी बी की इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है।

    दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने किसानों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों को देश की राजधानी में प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। किसानों को बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान पर प्रदर्शन करने की अनुमति होगी। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने किसानों से अपील की है कि वह कानून व्यवस्था को बनाए रखे और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें।

    बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार से स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने की अनुमति मांगी थी लेकिन दिल्ली सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। दिल्ली पुलिस ने 9 स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने की अनुमति मांगी थी ताकि किसानों को यहां नजरबंद किया जा सके। लेकिन इसकी अनुमति देने से इनकार करने के बाद सत्येंद्र जैन ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का किसानों को संवैधानिक अधिकार है और केंद्र सरकार को किसानों की मांग को तत्काल स्वीकार कर लेना चाहिए।

    पुलिस के अनुमान के अनुसार हरियाणा और पंजाब से तकरीबन तीन लाख किसान दिल्ली पहुंचने के लिए तैयार हैं। ये किसान 3 अलग-अलग संगठनों से जुड़े हैं। इसमे संयुक्त मोर्चा के किसन भी हिस्सा ले रहे हैं जोकि 470 किसान यूनियनों का संगठन है। ये किसान दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+