Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: पति को रंगे हाथों पकड़ने ससुराल में घुसीं फरमानी नाज, बीच सड़क जमकर हुआ बवाल

नई दिल्ली, 03 सितंबर: हर हर शंभू गाना गाकर फेमस हुई फरमानी नाज एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह कोई गाया या उनका शो नहीं है। बल्कि इस बार वह अपनी निजी लाइफ के चलते चर्चा में हैं। शुक्रवार को फरमानी नाज अपने पति के घर पहुंच गई। उनका कहना है कि, उनके पति इमरान ने उन्हें तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। फरमानी और उनके ससुराल वालों के बीच में जमकर बीच सड़क बहस हुई। (वीडियो नीचे देखें)

पति के घर में घुसी फरमानी

पति के घर में घुसी फरमानी

फरमानी नाज ने अपनी पति के घर जाने का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। फरमानी नाज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि, सिंगर अपने साथियों और मीडिया के साथ अपनी पति के गांव हसनपुर कदीम पहुंचती है। इस दौरान वह मीडिया से अपने पति को लेकर कई बातें बताती नजर आती हैं। जिसके बाद फरमानी अपनी ससुराल के घर पहुंच सीधे अंदर घुस जाती हैं।

ससुराल में सास से भिड़ी सिंगर

ससुराल में सास से भिड़ी सिंगर

इस दौरान फरमानी के साथ चल रही मीडिया और गांव के अन्य लोग भी उनके पति के घर में घुस जाते हैं। जिसके बाद फरमानी अपनी पति के बारे में घर वालों से पूछती हैं। उनके ससुर जब फरमानी को उनके पति के बारे नहीं बताते तो वह पास के एक कमरे में घुस जाती हैं। जिसमें कई महिलाएं और बच्चे मौजूद होते हैं। घर हो हंगामे को देख महिलाएं बाहर की ओर निकलने लगती है।

पति की दूसरी बीबी और बच्चे को दिखाया

पति की दूसरी बीबी और बच्चे को दिखाया

इस पर फरमानी घर महिलाओं से अपने पति इमरान के बारे में पूछती हैं। तो घर की एक महिला उन्हें बताती है कि इमरान घर पर नहीं है। तभी कमे में घुसी फरमानी एक महिला की ओऱ इशार कर बताती हैं। ये उनके पति की दूसरी बीबी है। उस महिला की गोद में नवजात बच्चे की ओर इशारा कर बताती हैं, कि ये इमरान औऱ दूसरी बीबी का बच्चा है।

बीच सड़क जमकर हुई गाली गलौच

बीच सड़क जमकर हुई गाली गलौच

इस दौरान फरमानी और उनके भाई फरमान और ससुराल वालों के बीच जमकर बहस शुरू हो जाती है। फरमानी के पति के परिवार की महिलाएं फरमानी को बुरा भला कहना शुरू कर देती हैं। लेकिन फरमानी पति और उनके परिजनों पर सवाल उठाती नजर आती है। काफी देर बहस होने के चलते गली में भीड़ लग जाती है। जिसके बाद फरमानी ससुरालियों और पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कहती हैं।

आंगनवाडी रजिस्टर में दिखाए पति की दूसरी शादी के सबूत

आंगनवाडी रजिस्टर में दिखाए पति की दूसरी शादी के सबूत

जिसके बाद फरमानी अपने साथियों के साथ गली से निकल जाती हैं। उनके साथ गांव के चल रहे लोगों से फरमानी कैमरे के सामने अपनी और परिवार वालों को लेकर कई सवाल पूछती हैं। इसी दौरान गांव का एक लड़का बताता है कि, इमरान ने दूसरी शादी कर ली है और उसका एक बच्चा भी है। जिसके बाद फरमानी गांव की आशा के घर पहुंची हैं। आशा के रजिस्टर में दर्ज उनके पति और उनकी दूसरी बीबी और बच्चे के सबूत कैमरे पर दिखाती हैं।

ससुराल वालों ने लगाए मारपीट के आरोप

ससुराल वालों ने लगाए मारपीट के आरोप

फरमानी साथ चल रही लोकल मीडिया के सामने कहती नजर आई कि उनके पति को इस जुल्म की सजा मिलनी चाहिए। साथ ही वह अपने पति पर जमकर आरोप लगाती नजर आई। इसी बीच गांव में बवाल की खबर स्थानीय पुलिस चौकी को लगी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरमानी नाज गांव से जा चुकी थी। इमरान के परिजनों ने फरमानी पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया ।

पति से कई सालों से अलग रहती हैं फरमानी

पति से कई सालों से अलग रहती हैं फरमानी

फरमानी ने हंगामे के बाद ससुराल के साथ गांव के आंगनवाड़ी केंद्र से प्राप्त अपने पति, उसकी दूसरी पत्नी और बच्चे का रिकार्ड बताते हुए करीब 25 मिनट की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया। फरमानी ने बताया कि वह आज जिलाधिकारी और एसएसपी से इस मामले में मिलेगी। बता दें कि हसनपुर कदीम निवासी इमरान का फरमानी नाज से निकाह हुआ था। दोनों का पिछले कई साल से अलगाव हो चुका है।

पति ने फरमानी को लेकर किए थे कई खुलासे

पति ने फरमानी को लेकर किए थे कई खुलासे

इससे पहले एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में फरमानी के पति इमरान ने कहा कि 2017 में उन्होंने निकाह किया था। इसके डेढ़ साल बाद उनके बेटे का जन्म हुआ। फिर फरमानी अपने पिता के साथ मायके चली गईं। उन्होंने कई बार उनको वापस आने को कहा, लेकिन वो साफ मना कर देती थीं। ऐसे में वो तीन साल तक मायके में रहीं। इस वजह से वो ना अपनी पत्नी से मिले और ना ही बच्चे से उनकी मुलाकात हुई।

सिंगर बनने के लिए अलग हुई फरमानी:इमरान

सिंगर बनने के लिए अलग हुई फरमानी:इमरान

इमरान ने दावा किया था कि फरमानी बार-बार यही कहती थीं कि वो सिंगर बनना चाहती हैं, जब उनका ये सपना पूरा हो जाएगा तो वो उनके पास वापस आ जाएंगी। इसके अलावा कई बार फरमानी की टीम के सदस्यों ने उन पर हमला किया। एक बार तो उन्होंने गाड़ी से उनको टक्कर भी मार दी। उनके लिए ससुराल के दरवाजे हमेशा खुले हैं, वो जब चाहें आ सकती हैं।

बेटे के लिए दूध खरीदने के लिए बेच दिए थे गहने

फरमानी का निकाह मेरठ के छोटा हसनपुर गांव निवासी इमरान से हुई था, लेकिन निकाह के एक साल बाद बेटा हुआ। फरमानी ने दावा किया था कि,उनके बेटे के गले में बीमारी थी। जिसके बाद फरमानी के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे थे। जिसके बाद वह अपने पति का घर छोड़ मां के घर आ गई थीं। पहले से आर्थिक तंगी झेल रही फरमानी की मां के उपर अब बेटी का बोझ आ गया था। फरमानी बताती है कि, एक समय ऐसा भी था जब मेरे पास बेटे को दूध पिलाने के लिए पैसे तक नहीं थे। मुझे बेटे के लिए दूध खरीदने के लिए जेवर बेचने पड़े थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+