'हम पहले भारतीय हैं', CM जगन मोहन रेड्डी के इस ट्वीट पर भड़के अदनान सामी
फिल्म आरआरआर के गीत को अवॉर्ड मिलने पर मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के ट्वीट पर बवाल मच गया है। इसको लेकर अदनान सामी ने उन पर हमला बोला है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को एसएस राजामौली की आरआरआर (RRR) टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने पर बधाई दी। एक ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री रेड्डी ने लिखा तेलुगु झंडा ऊंचा उड़ रहा है! सभी AndhraPradesh की ओर से मैं @mmkeeravaani, @ssrajamouli, @ tarak9999, @AlwaysRamCharan और @RRRMovie की पूरी टीम को बधाई देता हूं। हमें आप पर बहुत गर्व है!
हालांकि, आंध्र के मुख्यमंत्री का बधाई संदेश गायक अदनान सामी को अच्छा नहीं लगा। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। अदनान सामी ने कहा कि पहले "हम भारतीय हैं"। इस तरह के ट्वीट से अलगावाद को बढ़ावा मिलेगा।
अपने ट्वीट में सामी ने लिखा कि "तेलुगु ध्वज? आपका मतलब भारतीय ध्वज है ना? हम पहले भारतीय हैं और इसलिए कृपया खुद को देश से अलग करना बंद करें ... विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हम एक देश हैं! यह ' अलगाववादी रवैया बेहद अस्वास्थ्यकर है। उन्होंने कहा कि ऐसा रवैया हम 1947 में भी देख चुके हैं...जय हिंद।"
वहीं, सामी के ट्वीट पर सोशल मीडिया दो ग्रुपों में बंट गया। कुछ ने उनके ट्वीट का समर्थन किया और कुछ ने विरोध में ट्वीट किया। दक्षिणी राज्य के अन्य लोगों ने तर्क दिया कि आरआरआर की जीत आंध्र प्रदेश के लिए बहुत गर्व की बात है। एक अन्य ने ट्वीट करते हुए कहा कि "अच्छी बात है, लेकिन यह भारत की दुखद सच्चाई है..कई जगहों पर भाषा को देश से ऊपर रखा जाता है।"
Recommended Video

आपको बता दें कि सामी 1 जनवरी, 2016 से भारतीय नागरिक हैं। आरआरआर, एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ने नातू नातु के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत जीता है। दो श्रेणियों में से एक में इसे नामांकित किया गया था। आपको बता दें कि फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था।
ये भी पढ़ें- Janhvi Kapoor ने रश्मिका मंदाना के गाने 'सामी-सामी' पर किया डांस, यूजर्स बोले- 'बस कॉपी करो, आता है नहीं'












Click it and Unblock the Notifications