Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Janhvi Kapoor ने रश्मिका मंदाना के गाने 'सामी-सामी' पर किया डांस, यूजर्स बोले- 'बस कॉपी करो, आता है नहीं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में सामी-सामी गाने पर डांस किया। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Janhvi Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बेहद कम उम्र में अपनी एक्टिंग के बल पर सिनेमा जगत में अलग पहचान बनाई है। जाह्नवी कपूर एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। ऐसे में उन्होंने अपने डांस से दुबई में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में जान डाल दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर ने किया 'सामी-सामी' पर डांस

जाह्नवी कपूर ने किया 'सामी-सामी' पर डांस

जान्हवी कपूर ने दुबई में फिल्मफेयर अवॉर्ड में फिल्म 'पुष्पा' के 'सामी सामी' गाने पर ठुमके लगाए। साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के स्टेप्स को पूरी तरह से कॉपी करती हुई दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी खुबसूरती और डांस से स्टेज पर जलवा बिखेरा। अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने किया जाह्नवी कपूर को ट्रोल

यूजर्स ने किया जाह्नवी कपूर को ट्रोल

जाह्नवी कपूर की जब ये वीडियो सोशल मीडिया सामने आई तो कुछ फैंस ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। वहीं कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू किया। एक यूजर ने लिखा- 'मेहनत कर, ऐसा गाना तुझे भी मिलेगा'। एक ने लिखा- 'खुद के गाने ही नहीं हैं'। एक यूजर ने रश्मिका मंदाना से तुलना कर लिखा- 'रश्मिका मंदाना की कॉपी कर रही है'।

जाह्नवी कपूर का वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि, जाह्नवी कपूर अपना ये टैलेंट दिखाने का कभी मौका नहीं छोड़ती हाल ही में जब वह बिग बॉस 16 के घर में आई थीं, तब भी सलमान खान ने उनको बेली डांस करने के लिए कहा था। सलमान की ये रिक्वेस्ट को मानते हुए जाह्नवी कपूर ने जबरदस्त बैली डांस किया। अब इसके बाद उन्होंने दुबई में 'सामी सामी' पर डांस कर फैंस का ध्यान खींचा। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दुबई के इवेंट में पहुंचे कई सितारे

दुबई के इवेंट में पहुंचे कई सितारे

दुबई में आयोजित इस इवेंट में कई सितारों ने शिरकत की। जिसमें हेमा मालिनी, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, जान्हवी कपूर, शहनाज़ गिल, भूमि पेडनेकर, सनी लियोन, मानुषी छिल्लर, वाणी कपूर, मनीष पॉल, राखी सावंत, तमन्ना भाटिया, भारती सिंह, कनिका जैसी हस्तियां शामिल थीं। कपूर, शारवरी वाघ, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा समेत कई सुपरस्टार्स शामिल हैं। इस इवेंट की वीडियो और फोटोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें हाल ही में उनकी फिल्म मिली रिलीज हुई थी। जो कि मलयालम फिल्म हेलन की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे एक्ट्रेस के पिता बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन पर हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज माही, बड़े मियां छोटे मियां, बवाल, दोस्ताना 2 में नजर आएंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+