161 यात्रियों को लेकर सिंगापुर जा रहे विमान की चेन्नई में आपात लैंडिंग, कार्गो से निकल रहा था धुआं

नई दिल्ली। सोमवार को तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहे एक विमान को आपात स्थिति में चेन्नई एयरपोर्ट पर उतारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निजी विमानन कंपनी स्कूट एयरलाइंस (Scoot Airways flight) के विमान के कार्गो से धुआं निकलने के बाद उसे चेन्नई हवाईअड्डे पर सुबह 3.40 बजे उतारा गया। न्यूज एजेंसी एनएनआई के मुताबिक, क्रू मेंबर्स के अलावा इस विमान में 161 लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है।

Singapore-bound Scoot Airways flight made an emergency landing at Chennai airport

अधिकारियों ने बताया कि विमान एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड लिया। इस दौरान कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। सभी 161 यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि पायलट ने कार्गो में धुआं निकलते देखा तो विमान को चेन्नई में लैंड कराने का फैसला लिया गया।

प्लेन जब भारतीय हवाई क्षेत्र में था, उस वक्त पायलट को कार्गो से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद पायलट ने आपात स्थिति में उतरने के लिए चेन्नई हवाई अड्डे से संपर्क किया। आपात स्थिति में फ्लाइट को उतरने की अनुमति दे दी गई।साथ ही एयरपोर्ट पर दमकल कर्मियों को तैयार रखा गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज शाम तक विमान सिंगापुर के लिए उड़ान भरेगा। आपात लैंडिंग के बाद चेन्नई मेंसभी यात्रियों को शहर के होटलों में ठहराया गया है। फिलहाल टेक्निशियन विमान में आई गड़बड़ी का पता लगा रहे हैं।टेक्निशियन कार्गो में आई गड़बड़ी को देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+