सिंहस्थ कुंभ 2016: दूसरे शाही स्नान के लिए उमड़ा जन-सैलाब

उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ का दूसरा शाही स्नान आज है, जिसके लिए लाखों की संख्या में लोग सिंहस्थ पहुंच चुके हैं। हर अखाड़े के लिए शाही स्नान का समय तय किया गया है। शाही स्नान सुबह 4 बजे से शैव अखाड़ों के नागा संन्यासियों के स्नान से ही प्रारंभ हो गया है।हर अखाड़े के स्नान का समय 30 मिनट है।

इस समय महाकाल की नगरी भगवा रंग में रंगी हुई है और चारों ओर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। सुरक्षा और सफाई के पुख्ता इंतजमा किये गये हैं। गौरतलब है कि पहले शाही स्नान के दौरान तमाम अखाड़ों के महामंडलेश्वर और साधु-संतों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार प्रशासन की पूरी कोशिश है कि किसी को शिकायत का मौका ना मिले।

मालूम हो कि मोक्षदायनी क्षिप्रा नदी के तट पर आयोजित सिंहस्थ कुंभ 22 अप्रैल से शुरु होकर 21 मई तक चलेगा। इस धार्मिक पर्व पर सरकार करीब तीन हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है।राज्य सरकार का अनुमान है कि इस आयेाजन में लगभग पांच करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं जिनकी सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

-
सिंहस्थ कुंभ 2016: दूसरे शाही स्नान के लिए उमड़ा जन-सैलाब

सिंहस्थ कुंभ 2016: दूसरे शाही स्नान के लिए उमड़ा जन-सैलाब

-
-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+