Silver City Of India: भारत में सबसे ज्यादा चांदी कहां बिकती है? यह छुटकू शहर है देश का सिल्वर सिटी
Silver City Of India: भारत में चांदी की कीमतें पिछले एक महीने से खूब चौंका रही है। कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव की वजह से इस धातु के कारोबार से जुड़े लोग भी हैरान-परेशान हैं। चांदी की कारीगरी के लिहाज से भी भारत के कई शहर पूरी दुनिया में चर्चा में रहते हैं। कुछ शहर ऐसे हैं जहां सदियों से चांदी का काम हो रहा है। चांदी की खरीदारी के मामले में मुंबई शहर सबसे अव्वल है। मुंबई का सर्राफा बाजार चांदी के साथ सोने की खरीदारी के लिए भी जाना जाता है।
चांदी की खरीदारी और कारोबार का सबसे बड़ा केंद्र मुंबई को माना जाता है, जबकि ओडिशा का कटक ऐतिहासिक तौर पर सिल्वर सिटी के नाम से प्रसिद्ध है। देश में चांदी सिर्फ जेवर नहीं, बल्कि निवेश, धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक कला का भी अहम हिस्सा है। अलग-अलग शहरों की अपनी अलग पहचान है, जो चांदी के व्यापार को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देती है।

Silver City Of India: भारत के ये शहर चांदी के लिए चर्चित
- मुंबई का जवेरी बाजार भारत का सबसे बड़ा बुलियन ट्रेडिंग हब है। यहां सोने के साथ-साथ चांदी के सिक्कों, बार और आभूषणों की सबसे ज्यादा खरीद-फरोख्त होती है।
- निवेश के लिहाज से भी मुंबई देश का सबसे भरोसेमंद बाजार माना जाता है, जहां बड़े कारोबारी, ज्वैलर्स और आम खरीदार बड़ी मात्रा में चांदी खरीदते हैं।
- ओडिशा का कटक शहर 'भारत की सिल्वर सिटी' के तौर में मशहूर है। यहां की सदियों पुरानी तारकाशी (Silver Filigree) कला पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। कारीगर बेहद बारीक चांदी के तारों से कलात्मक आभूषण, मूर्तियां और सजावटी सामान तैयार करते हैं।
Silver News: महाराष्ट्र का कोल्हापुर भी चांदी के लिए प्रसिद्ध
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले का हुपरी कस्बा भी चांदी उद्योग का बड़ा केंद्र है। इसे "चांदी की नगरी" कहा जाता है। यहां खासतौर पर पायल, बिछिया और पारंपरिक आभूषणों का बड़े पैमाने पर निर्माण होता है, जो देश के लगभग हर हिस्से में सप्लाई किए जाते हैं। कोल्हापुर को चांदी की कारीगरी के लिए भारत ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर है।
दक्षिण भारत में चेन्नई और हैदराबाद चांदी की खपत के प्रमुख शहर हैं। त्योहारों, शादियों और धार्मिक आयोजनों के दौरान इन शहरों में चांदी की मांग कई गुना बढ़ जाती है। उत्तर भारत में दिल्ली का चांदनी चौक चांदी के थोक और खुदरा व्यापार का बड़ा बाजार है।
राजस्थान में होता है चांदी का सबसे ज्यादा उत्पादन
एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि चांदी का सबसे ज्यादा उत्पादन राजस्थान में होता है, जो भारत के कुल उत्पादन का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा देता है। इस तरह उत्पादन राजस्थान में, कलात्मक पहचान कटक में और सबसे बड़ा बाजार मुंबई में केंद्रित है। यही वजह है कि भारत का चांदी कारोबार बहुआयामी और बेहद मजबूत माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications