सिक्किम के पैकयोंग में एयरपोर्ट कैसे बढ़ा सकता है चीन की मुश्किलें
गंगटोक। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम में पैकयोंग एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। पिछले वर्ष जून में भारत और चीन के बीच हुए डोकलाम विवाद के बाद इस एयरपोर्ट का ऑपरेशनल होना रणनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है। यह एयरपोर्ट चीन से सिर्फ 60 किलोमीटर दूर है और नॉर्थ ईस्ट में इस एयरपोर्ट के आने से कहीं न कहीं भारत को एक मनौवैज्ञानिक फायदा हुआ है। इस एयरपोर्ट का उद्घाटन ऐसे समय में हुआ है जब कुछ माह पहले सिक्किम को लेकर चीन की तरफ से भारत को चेतावनी दी जा चुकी है।

आईएएफ के एयरक्राफ्ट की लैंडिंग
पैकयोंग एयरपोर्ट सिक्किम का इकलौता एयरपोर्ट है जो ऑपरेशनल है। अभी तक सिक्किम के करीब बागडोगरा से ही फ्लाइट ली जा सकती थी। बागडोगरा से पैकयोंग पहुंचने में पांच घंटे का समय लगता है। इसके अलावा इसके भूटान के पारो एयरपोर्ट से भी यहां पहुंचा जा सकता है। इस एयरपोर्ट के लिए प्रोजेक्ट की नींव अक्टूबर 2008 में रखी गई थी। न सिर्फ सिविल एविएशन बल्कि इसे मिलिट्री के लिए भी प्रयोग किया जाएगा। पांच मार्च 2018 को यहां पर इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के डॉर्नियर एयरक्राफ्ट ने लैंडिंग की थी। पैकयोंग से गैंगटोक तक की दूरी करीब 30 किलोमीटर है और गंगटोक से चीन बॉर्डर तक पहुंचने में छह घंटे का समय लगता है। पैकयोंग से डोकलाम तक की दूरी सिर्फ 60 किलोमीटर दूर है। ऐसे में यहां पर एयरपोर्ट होने से चीन पर निगरानी काफी आसान हो सकती है।

बढ़ सकता है मिलिट्री मूवमेंट
इस वर्ष जुलाई में ही चीन की तरफ से भारत को धमकी दी गई थी कि वह सिक्किम से दूर रहे नहीं तो चीन, सिक्किम पर अपना अधिकार जताने के लिए स्वतंत्र है। चीन के मीडिया की ओर से दावा किया गया था कि चीन ने हमेशा ही इस मुद्दे पर समझौता किया है लेकिन भारत की तरफ से कोई भी नकारात्मक कदम ठीक नहीं होगा। चीन के अखबार में लिखे एक आर्टिकल में लिखा था कि साल 2003 में भारत ने सिक्किम को अपने कब्जे में लिया था। चीन इस बात को मानता है लेकिन इस मुद्दे पर वह अपना रुख बदलने में देर नहीं लगाएगा। पैकयोंग में एक बार यह एयरपोर्ट ऑपरेट होने के बाद सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के अलावा मिलिट्री मूवमेंट भी शुरू होने में देर नहीं लगेगी। ऐसे में कहीं न कहीं यह बात चीन को परेशान कर सकती है।

नॉर्थ ईस्ट में सभी लैंडिंग ग्राउंड ऑपरेशनल
नॉर्थ ईस्ट में खासतौर पर, अरुणाचल प्रदेश में आईएएफ सभी एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) को ऑपरेशनल करने को रेडी है। इस वर्ष के अंत तक अरुणाचल प्रदेश सभी सात, एएलजी को ऑपरेशनल करने की योजना है। आईएएफ के सिर्फ तवांग को छोड़कर इस वर्ष दिसंबर तक सभी एएलजी को ऑपरेट कर दिया जाएगा। भारत की तरफ से जब-जब एएलजी को ऑपरेशनल किया गया है, चीन की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। अब जबकि डोकलाम से सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी पर एयरपोर्ट ऑपरेशनल हुआ तो चीन खामोश है। अभी तक इस मसले पर चीन की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि चीन जल्द ही इस पर बयान जारी कर सकता है। पिछले वर्ष जून से अगस्त तक डोकलाम में करीब 72 दिन भारत और चीन की सेनाएं एक निर्माण कार्य की वजह से आमने-सामने थीं।
-
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications