Eksha Kerung: जानिए कौन हैं 'मेरा दिल ये पुकारे...' सॉन्ग पर डांस करने वाली महिला पुलिस अफसर, Video Viral
अब 'मेरा दिल ये पुकारे...' गाने पर एक महिला पुलिस अफसर का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिन्होंने पाकिस्तानी लड़की आयशा के डांस को रीक्रिएट किया है।
Sikkim Police Officer Eksha Kerung Dance Video: महान सिंगर लता मंगेशकर के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' के रिमिक्स वर्जन पर डांस करने वाली पाकिस्तानी गर्ल आयशा तो सबको याद ही होगी। इस गाने पर आयाशा का डांस पाकिस्तान के लेकर भारत सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गय था, जिसके बाद वो रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। हालांकि आयशा के डांस के बाद कई वीडियो सामने आए। अब इस लिस्ट में एक महिला पुलिसकर्मी का नाम भी जुड़ गया है, जो हर किसी का दिल जीत रहा रहा है।

अब आयशा की तरह महिला पुलिस अफसर का वीडियो वायरल
आपको याद होगा कि शादी में डांस करके वायरल हुई आयशा का वीडियो लाखों लोगों ने देखा है। आयशा ने अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें वो ग्रीन कलर के सलवार सूट में नजर आईं थीं। इस वीडियो को देखने के बाद भारत में भी कई लोगों ने इस सॉन्ग पर अपना डांस परफॉर्मेंस रीक्रिएट किया, जिसके बाद अब महिला पुलिस ऑफिसर एक्शा केरुंग (Eksha Kerung) ने भी 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर डांस किया है।

अब तक 8.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए
जानकारी के मुताबिक महिला पुलिस अधिकारी एक्शा केरुंग की पोस्टिंग सिक्किम पुलिस में है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो पुलिस की वर्दी में ट्रेंडिंग सॉन्ग 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर आयशा की तरह डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। एक्शा की इस वीडियो पर अब तक 8.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं 5 लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पसंद किया है। इतना ही नहीं 2 हजार से ज्यादा यूजर्स ने कमेंट किया है।

सुपरमॉडल, बॉक्सर, राइडर भी एक्शा केरुंग
एक्शा केरुंग के इंस्टा प्रोफाइल से मिली जानकारी के अनुसार वो पुलिसकर्मी होने के साथ-साथ सुपरमॉडल, बॉक्सर, राइडर और हाइकिंग भी करती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्शा पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच डांस कर रही हैं। हर कोई इस वीडियो को देखने के बाद अपना दिल हार बैठा। यूजर्स उनके डांस परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

19 साल की उम्र में की पुलिस सर्विस जॉइन
बता दें कि केरुंग मल्टीटैलेंटेड पुलिस अधिकारियों में से एक हैं। मॉडल, बाइकर और नेशनल लेवल की बॉक्सर हैं। उन्होंने टीवी शोज में भी हिस्सा लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनको डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महज 19 साल की उम्र में उन्होंने पुलिस सर्विस जॉइन की थी। इतना ही नहीं उद्योगपति आनंद महिंद्रा से लेकर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने उनकी तारीफ कर चुकी हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications