सिक्किम: सबसे लंबे समय तक रहने वाले सीएम बने पवन चामलिंग, तोड़ा ज्योति बसु का रिकॉर्ड
गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री के तौर पर पवन चामलिंग भारतीय इतिहास में सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट की स्थापना करने वाले अध्यक्ष पवन चामलिंग साल 1994 में मुख्यमंत्री बने थे। 'नया सिक्किम, खुशहाल सिक्किम' नारे के साथ उन्होंने इस राज्य की तस्वीर बदलनी शुरू की थी। पवन चामलिंग ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 23 साल तक मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

हालांकि इसको लेकर कोई जश्न का माहौल नहीं देखा गया, फिर भी राजधानी गंगटोक में समर्थकों ने उन्हें सम्मानित करने के लिए एक आयोजन किया। 68 वर्षीय मुख्यमंत्री चामलिंग ने इस मौके पर कहा कि मैंने एक व्यक्तिगत मील का पत्थर पार किया है, तो इस वक्त मैं उन सभी लोगों को याद रखना चाहूंगा, जो इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दिल से सिक्किम के लोगों को को धन्यवाद , जिन्होंने मुझे लगातार पांचवी बार जनादेश दिया और मुझ पर भरोसा जताया।
दिवंदत ज्योति बसु को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री चामलिंग ने कहा कि वो एक महान राजनेता थे जिसके लिए मेरे दिल में अपार सम्मान है। उन्होंने कहा कि वो उनका रिकॉर्ड पार कर अपने आपको भाग्यशाली समझते हैं।
1973 में, जब पवन चामलिंग महज 22 साल के थे, तब राजनीति में अपना कदम रखा। उस वक्त सिक्किम साम्राज्य के भारत के साथ विलय की बात चल रही थी। 1975 में चामलिंग युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने और 1978 में प्रजातंत्र कांग्रेस के सचिव चुने गए. 1983 में वह यांगांग ग्राम पंचायत इकाई के निर्विरोध अध्यक्ष भी चुने गए। इसके 10 साल बाद 1993 में चामलिंग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी का गठन किया।












Click it and Unblock the Notifications