सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की गैंगस्टर ने खाई कसम, जानिए कौन है नीरज बवाना

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की गैंगस्टर ने खाई कसम, जानिए कौन है नीरज बवाना

नई दिल्ली, 01 जून: मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने इस वारदात को पंजाब के मानसा जिले में अंजाम दिया। तो वहीं, मंगलवार 31 मई को मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। मूसेवाला के चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि बदले की आग भड़क गई। दरअसल, नीरज बवाना गैंग और बंबिहा गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। आइए जानते है कौन है नीजर बवाना और दविंदर बंबिहा।

कौन है नीरज बवाना

कौन है नीरज बवाना

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का अगले दो दिनों में बदला लेने की बवाना गैंग ने कसम खाई है। बवाना गैंग का लीडर है नीरज बवाना। नीरज दिल्ली के बवाना इलाके का रहने वाला है, इसलिए उसने अपने गैंग का नाम 'बवाना' रख लिया। नीरज बवाना पर हत्या, डकैती, लूटपाट, फिरौती समेत संगीन अपराध के कई मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह तिहाड़ जेल में बंद है और वहीं से अपने गैंग को चला रहा है। नीरज का गैंग दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सक्रिय है। नीरज के गैंग में 100 से ज्यादा गुर्गे हैं, जिसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के रहने वाले हैं।

मूसेवाला की हत्या का नीरज क्यों लेना चाहता है बदला?

मूसेवाला की हत्या का नीरज क्यों लेना चाहता है बदला?

हालांकि, यह सवाला खड़ा होता है सिद्धू मूसेवाला की हत्या का नीरज आखिर क्यों बदला लेना चाहता है? इस सवाल के जवाब के लिए आपको बंबिहा गैंग के बारे में भी जानना होगा। दरअसल, बंबिहा गैंग लॉरन्स बिशनोई गैंग का दुश्मन है। वहीं, नीरज बवाना और बंबिहा गैंग का आपस में गठजोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला बंबिहा गैंग के संपर्क में थे, इसलिए बिश्नोई गैंग ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवा दी।

बंबिहा गैंग का सरगना था दविंदर सिंह बंबिहा

बंबिहा गैंग का सरगना था दविंदर सिंह बंबिहा

बंबिहा गैंग का सरगना दविंदर सिंह बंबिहा था और वह पंजाब के मोगा जिले के बंबिहा गांव का रहने वाला था। दविंदर बंबिहा का असली नाम दविंदर सिंह सिद्धू था। जुर्म की दुनिया में आने से पहले वह एक लोकप्रिय कबड्डी खिलाड़ी था। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाला दविंदर पढ़ाई में भी अच्छा था। ऐसा बताया जाता है कि साल 2010 में, जब वह कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था, तब उसका नाम एक हत्या के मामले में सामने आया था। यह हत्या गांव में दो समूहों में हाथापाई के बीच हुई थी।

जेल में कई गैंगस्टरों के संपर्क में आया था दरिंदर बंबिहा

जेल में कई गैंगस्टरों के संपर्क में आया था दरिंदर बंबिहा

हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जहां वह कई गैंगस्टरों के संपर्क में आया और फिर शार्प शूटर बन गया। 9 सितंबर 2016 को बठिंडा जिले के रामपुरा के पास कलां में 26 वर्षीय दविंदर बंबिहा का एक मुठभेड़ में पंजाब पुलिस ने मार गिराया था। दविंदा बंबिहा के मारे जाने के बाद इस गैंग की कमान गौरव उर्फ लक्की पटियाल ने संभाली। गौरव चंडीगढ़ का रहने वाला था और उगाही हत्या की कोशिश जैसे मामलों में वह जेल में बंद था। लेकिन गौरव फर्फ लक्की आर्मेनिया भाग गया और वहीं से गैंग चलाने लगा।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उछला मनकीरत औलख का नाम

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उछला मनकीरत औलख का नाम

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का नाम उछला है और बंबिहा गैंग ने मनकीरत औलख को जिम्मेदार ठहराया दिया है। इतना ही नहीं, बंबिहा गैंग और नीरज बवाना गैंग ने मनकीरत औलख मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनकीरत औलख के मैनेजर का नाम इस केस में पहले से आ रहा था। इस बीच मनकीरत औलख का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने सफाई पेश की। मनकीरत ने कहा कि मूसेवाला की मौत से दुख पहुंचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+