VIDEO : पहली डेटिंग पर मां को साथ लेकर पहुंचा बेटा ! वायरल क्लिप देख यूजर बोले-काश मुझे मेरा क्रश ही मिल जाए

Siddesh Lokare bumble date की वायरल वीडियो लोगों को दीवाना बना रही है। डेटिंग पर अपनी मां के साथ पहुंचे बेटे की वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए। Siddesh Lokare bumble date mother meet girl with surprise

डेटिंग का कॉन्सेप्ट प्रेमी प्रेमिकाओं के बीच भले ही लोकप्रिय हो, लेकिन भारतीय समाज में मां के सामने बेटे और प्रेमिका की डेटिंग असहज करने वाली है। मां के सामने बेटे की पहली डेटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पहली बंबल डेट पर एक शख्स अपनी मां के साथ पहुंचा। सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं। इंस्टाग्राम यूजर Siddesh Lokare ने लिखा कि पहली डेट हमेशा नर्वस करती है। ये एक ऐसा एहसास है जो खुश और उत्साहित दोनों महसूस कराता है। नर्वसनेस भी होती है। (सभी फोटो वीडियो ग्रैब; साभार इंस्टाग्राम @sidiously_ )

क्या डेटिंग पर मां के साथ जा सकते हैं ?

क्या डेटिंग पर मां के साथ जा सकते हैं ?

जब कोई शख्स डेटिंग पर जाता है तो कई भावनाएं एक साथ उमड़ती हैं। हम सामने वाले पार्टनर या अपने साथ डेट पर जा रहे व्यक्ति को सहज बनाने की पूरी कोशिश भी करते हैं, लेकिन क्या आप कभी अपनी माँ को अपनी पहली डेटिंग पर अपने साथ ले जाने के बारे में सोच सकते हैं ?

डेटिंग का प्लान और मां की मौजूदगी

डेटिंग का प्लान और मां की मौजूदगी

भारतीय समाज में मां बेटे या मां बेटी या बाप- बेटी का रिश्ता ऐसा है जिसमें प्रेमी-प्रेमिका इनके सामने डेटिंग की परिकल्पना नहीं कर सकते। आम तौर पर, बेटे की डेटिंग के समय मां की मौजूदगी के सवाल का उत्तर 'नहीं' ही होता है। हालांकि, जब ऐसी घटनाएं हों तो इन्हें iconoclast की श्रेणी में रखा जा सकता है। जिस वायरल वीडियो की हम बात कर रहे हैं इसमें बेटा बताता है कि मां ने वही कपड़े पहने जो उसने मां को उनके 50वें जन्मदिन पर गिफ्ट की थी। इसके बाद वह बताता है कि बंबल डेट (प्रेमिका) के साथ डेटिंग का प्लान और मां की मौजूदगी कमाल का एक्सपीरियंस रहा। दोनों घुलमिल गए। लड़की ने मां को बंबल के बारे में जानकारी दी।

मां के लिए बेटे का सरप्राइज

मां के लिए बेटे का सरप्राइज

इस अनोखे व्यक्ति का नाम सिद्धेश लोकारे है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो में सिद्धेश ने बताया है कि उसने अपनी माँ को अपनी पहली डेटिंग के दौरान अपने साथ ले जाने की कोशिश की। पूरी वीडियो में देखा जा सकता है कि मां के साथ डेटिंग का प्लान बनाने वाले इंस्टाग्राम यूजर सिद्धेश लोकारे पहले बंबल स्क्रॉल करते हैं। इसके बाद वह अपनी माँ को अपने साथ 'बंबल डेट' के साथ पहले से प्लान लंच कम डेट पर ले जाने का फैसला करता है। हालांकि, लोकारे की मां और उसकी डेट के लिए ये सरप्राइज होता है। मां और डेट को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं है कि लोकारे ने क्या प्लान बनाया है।

डेटिंग में मां, सरप्राइज के साथ शॉक भी !

डेटिंग में मां, सरप्राइज के साथ शॉक भी !

सिद्धेश अपनी माँ को ये नहीं बताते कि वह अपनी बंबल डेट से मिलने वाले हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोकारे थोड़े घबराते भी हैं। जब बंबल डेट लोकेश की मां से मिलती है, तो वह भी थोड़ा चौंकती हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद सब घुलने मिलने लगते हैं और माहौल सहज बन जाता है। तीनों का परिचय होता है। बंबल डेट लड़के की मां के पैर छूती है। वायरल वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वीडियो को 56,300 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

लड़के की मां के सामने इतनी सहज कैसे

लड़के की मां के सामने इतनी सहज कैसे

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो शेयर किए जाने के बाद से तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर 35,000 लाइक्स और कई कमेंट्स भी हैं। इंस्टाग्राम कमेंट में एक व्यक्ति ने लिखा, मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि लड़की डेटिंग के दौरान लड़के की मां के सामने इतनी सहज कैसे थी ? उसे डेटिंग के दौरान लड़के की मां की मौजूदगी बिल्कुल भी अजीब नहीं लगी। बहुत खूबसूरत पल। सिद्धेश ने चेतावनी (Caveat) के रूप में लिखा, उन्होंने दोनों महिलाओं की सहमति के बाद ये वीडियो शूट और अपलोड की है।

नीचे देखें वायरल वीडियो----

आंटी कितनी प्यारी हैं, लड़की भी अद्भुत

एक अन्य व्यक्ति ने कहा, अरे वाह, यार आंटी कितनी प्यारी हैं और अच्छा। साथ ही, वह लड़की भी अद्भुत है। सुंदर शिष्टाचार। इस व्यक्ति ने कहा, वह अपनी परीक्षा के तुरंत बाद इस फॉर्मूले को आजमाएगा। काश मुझे मेरा क्रश ही मिल जाए। एक अन्य यूजर ने सरप्राइज और शॉक दोनों इमोशंस का इजहार करते हुए लिखा, OMG यह किसी के लिए भी बहुत ज्यादा है !

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+