JDS-कांग्रेस गठबंधन में दरार की खबरों पर आखिरकार सिद्धारमैया ने तोड़ी अपनी चुप्पी

बेंगलुरु: कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल में संख्या को लेकर, फिर कैबिनेट पद और अब बजट को लेकर विवाद ने गठबंधन सरकार की परेशानी बढ़ा दी हैं। हालांकि इसी वक्त पूर्व सीएम सिद्धारमैया का बयान भी आया है जो सियासी घमासान के बीच दोनों दलों को राहत पहुंचा सकता है। बता दें कि इसके पहले के दो वीडियो आने के बाद तब हलचल मच गई थी जब सिद्धारमैया ने कहा था कि 5 सालों तक इस सरकार का चल पाना मुश्किल है।

वायरल हुए वीडियो को बताया अनौपचारिक बातचीत

वायरल हुए वीडियो को बताया अनौपचारिक बातचीत

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि जैसा बताया जा रहा था, वैसा कुछ नहीं है और वो गठबंधन की सरकार से नाराज नहीं हैं। सरकार की स्थिरता को लेकर कोई संदेह नहीं है। सिद्धारमैया ने पहले के वीडियो में की गई बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे एक अनौपचारिक बातचीत बताया। उन बातों को लेकर मचे हंगामें पर सिद्धारमैया ने कहा, 'मैंने क्या कहा और किस बारे में कहा, ये आप नहीं जानते हैं। किसी के साथ मेरी अनौपचारिक बातचीत को रिकॉर्ड करना और उसे सार्वजनिक करना बहुत ही गलत है।'

'आप नहीं जानते कि मैंने किस संदर्भ में बात की थी'

'आप नहीं जानते कि मैंने किस संदर्भ में बात की थी'

जेडीएस के साथ न्यूनतम साझा कार्यक्रम के मसौदे को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, 'आप भी नहीं जानते कि मैंने किस संदर्भ में बात की है, कोई नहीं जानता। इसलिए मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता हूं, हमनें गठबंधन कर बीजेपी जैसी सांप्रदायिक पार्टी को सत्ता से दूर रखा। ये सरकार एक स्थिर सरकार है और इसको लेकर कोई संदेह नहीं है।

सिद्धारमैया के वीडियो से मची थी हलचल

सिद्धारमैया के वीडियो से मची थी हलचल

बता दें कि इसके पहले सिद्धारमैया का वी़डियो सामने आया था जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। जब उनसे पूछा गया था कि विवादों के बावजूद, क्या सरकार 5 सालों तक सफलतापूर्वक काम कर सकेगी? तो सिद्धारमैया ने कहा था, '5 साल!.. 5 साल तो मुश्किल है। देखते हैं, 2019 लोकसभा चुनावों के बाद क्या होता है। लोकसभा चुनावों तक सरकार में हैं, लेकिन इसके बाद क्या होता है, देखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+