Siddaramaiah लिंगायत संत पर रेप के आरोप पर बोले, कभी अमित शाह भी हत्यारोपी रहे, बाद में मिली क्लीन चिट

Siddaramaiah ने अमित शाह पर हत्या के आरोपी होने और बाद में क्लिन चिट मिलने का बयान दिया है। Siddaramaiah Amit Shah once accused of murder charges Shivamurthy Murugha rape accused

Siddaramaiah ने लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुगा पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर कहा, दोषी करार दिए जाने के पहले तक कोई भी अपराधी नहीं होता। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र कर कहा, कभी अमित शाह भी हत्या के आरोपी थे। बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी।

siddaramaiah

कई विधायकों-सांसदों पर मर्डर के आरोप

लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघा पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगने पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा, कई विधायक और सांसद भी हत्या के आरोपी हैं।

Siddaramaiah

पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

गौरतलब है कि अगस्त से लेकर अब तक ही लिंगायत संतों के साथ जुड़े कम से कम चार ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनका संबंध किसी ना किसी महिला से जुड़ा है और फिर अप्रिय खबरें सुनने को मिली हैं। एक लिंगायत संत पर चार नाबालिग लड़कियों से रेप का आरोप लगा है। उनके खिलाफ भी प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन अगेंस्ट सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है।

बीजेपी-कांग्रेस की नजर में लिंगायत

दिलचस्प है कि कर्नाटक की राजनीति और लिंगायत समुदाय दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए रहे हैं। भाजपा की राजनीति पर पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा का जो प्रभाव रहा है, उसके पीछे भी यही संप्रदाय है। लिंगायत समाज कर्नाटक की राजनीति में इतने अहम हो चुके हैं कि कांग्रेस हो या बीजेपी किसी के लिए भी इन्हें नजरअंदाज करना रानीतिक रूप से संभव नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+