लिंगायत मठ के पुजारी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा,नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का है आरोप
लिंगायत मठ के पुजारी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का है आरोप
चित्रदुर्ग, 05 सितंबर: कर्नाटक के चित्रदुर्ग की एक जिला अदालत ने नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपी श्री मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को 14 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मठ के पुजारी जिन्हें पिछले सप्ताह पास्को के तहत केस दर्ज होने के बाद हिरासत में लिया गया था उनकी पुलिस हिरासत आज सोमवारको खत्म हो गई थी। वहीं कोर्ट के आदेश के बाद 14 दिन तक अब और पुजारी को न्यायिक हिरासत में रखकर पूछताछ की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications