गटर की गैस से चाय बनाने वाले शिर्के ने कहा, 'अपरिपक्व हैं राहुल गांधी'
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को बायोफ्यूल डे पर संबोधन के दौरान नाले की गैस से चाय बनाने वाले एक शख्स का किस्सा सुनाया था। जिसके बाद वे विपक्ष और सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए थे। मोदी ने नाले से चाय बनाने वाले जिस शख्स का जिक्र किया था वह शख्स अब सामने आ गया है। इस शख्स का नाम श्याम राव विर्के है और ये छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं।

मुझे राहुल गांधी का भाषण पसंद नहीं आया
श्याम राव विर्के ने राहुल गांधी पर कर्नाटक के बीदर में दिए गए बयान पर तंज कसा है। शिर्के ने कहा कि, 'नाला, जिससे हानिकारक गैस और प्रदूषण पैदा होता था, उसका उपयोग अब राष्ट्र-हित के काम में हो रहा है। मुझे राहुल गांधी का भाषण पसंद नहीं आया। मैंने कभी नहीं सोचा कि वह अपरिपक्व हैं।' शिर्के ने कहा कि, 'मैंने नालियों से पानी एकत्र किया और पानी के बुलबुले इकट्ठा करने के लिए मिनी 'कलेक्टर' बनाया, गैस होल्डर बनाने के लिए एक ड्रम का इस्तेमाल किया। परीक्षण करते समय, प्रणाली कार्यात्मक थी। मैंने इसे गैस स्टोव से जोड़ा और चाय बनाई।' शिर्के ने बताया, 'छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने इसे अगले स्तर पर लेने के लिए मुझे पैसे दिए।

मोदी जी ने अपने भाषण में मेरे आविष्कार का उल्लेख किया
श्याम राव ने आगे कहा, 'वैज्ञानिकों ने मुझे बताया कि मेरा पेपर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। इसे 2 साल हो चुके थे, मैं इसके बारे में भूल गया था। अब मुझे पता चला कि मोदी जी ने अपने भाषण में मेरे आविष्कार का उल्लेख किया है।' उन्होंने बताया कि उनकी कोई वित्तीय मदद नहीं की गई। नगर पालिका के लोगों ने उपकरण को फेंक दिया और कहा कि यह बेकार है।

राहुल ने पीएम के किस्से पर कसा था तंज
बता दें कि पीएम मोदी ने किस्सा सुनाते हुए बताया था 'मैंने एक अखाबर में पढ़ा था कि शहर में नाले के पास एक व्यक्ति चाय बेचता था। उस व्यक्ति के मन में विचार आया कि क्यों ना नाले से निकलने वाली गैस का इस्तेमाल चाय बनाने में किया। जिसके बाद राहुल गांधी ने कर्नाटक में रैली के दौरान पीएम मोदी के सुनाए किस्से पर जोरदार तंज कसा था। राहुल ने कहा था 'नाले में पाइप लगाओ और ढाबे पर पकौड़े बनाओ। ये नरेन्द्र मोदी जी की युवाओं को रोजगार देने की रणनीति है।'












Click it and Unblock the Notifications