श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, थाने के बाहर जोर जोर से रोते दिखे मां-बेटी

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभिनव को गिरफ्तार किया। श्वेता के अनुसार अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ भी मारपीट की। मां बेटी के देर रात थाने के बाहर जोर जोर से रोते देखा गया। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार 38 साल के अभिनव श्वेता और पलक के साथ अकसर बदतमीजी करते रहते थे लेकिन अब जब उन्होंने बिना सोचे समझे पलक पर गाथ उठा दिया तो श्वेता पुलिस के पास पहुंचीं।

बेटी पलक पर अभद्र टिप्पणी करते थे अभिनव

बेटी पलक पर अभद्र टिप्पणी करते थे अभिनव

श्वेता के अनुसार अभिनव पलक पर अभद्र टिप्पणियां करते थे और उनके फोन में भी इस तरह की चीजें देखने को मिल जाती थीं। बता दें कि श्वेता अपने पहले पति राजा चौधरी के हाथों भी घरेलू हिंसा का शिकार हुई थीं। राजा उनके साथ शराब के नशे में मारपीट किया करते थे। इसके बाद श्वेता ने राजा से तलाक ले लिया था। खबर है कि शिकायत के बाद अभिनव को लगभग दोपहर 1 बजे पुलिस स्टेशन लाया गया। श्वेता और पलक के सामने ही उनके साथ 4 घंटों तक पूछताछ की गई। श्वेता का आरोप है कि साल 2017 में अभिनव में उनकी बेटी पलक को अपने मोबाइल में एक मॉडल की अश्लील फोटो भी दिखाई थी।

पहले पति से भी हुईं घरेलू हिंसा का शिकार

पहले पति से भी हुईं घरेलू हिंसा का शिकार

टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्वेता घर घर में प्रेरणा के किरदार के नाम से चर्चित रहीं। वे कई फिल्मों में भी दिखाई पड़ चुकी हैं। इसके अलावा वे रियलिटी शो बिगबॉस के सीजन 2 में भी नजर आ चुकी हैं। यहां श्वेता ने पहले पति राजा द्वारा उनके साथ घरेलू हिंसा किए जाने पर खुलकर सबको बताया। श्वेता ने कहा था कि ये शादी उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। श्वेता के अनुसार राजा देर रात नशे में घर पहुंचकर उनके साथ बदतमीजी करते थे।

अभिनव और श्वेता का भी है एक बेटा

अभिनव और श्वेता का भी है एक बेटा

श्वेता 19 साल की उम्र में 23 दिसंबर 1998 को राजा चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधीं। 2 साल बाद उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया। इसके बाद से अक्सर दोनों के बीच अनबन रहने लगी। उन्होंने खुलकर राजा पर घरेलू हिंसा, मारपीट करने और बेटी की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया। राजा ना केवल श्वेता तिवारी के साथ मारपीट करते थे बल्कि बेटी पलक पर भी हाथ उठाते थे। श्वेता ने साल 2007 में राजा से तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने अभिनव से शादी कर ली। इसके बाद वे दूसरी बार मां बनीं और बेटे रेयांश को जन्म दिया लेकिन पिछले एक साल से उनके अभिनव के साथ रिश्ते ठीक नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस विद्या सिन्हा की सेहत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+