एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जारी किया Video, बताया हाथ जलने की घटना का पूरा सच

श्वेता तिवारी ने एक वीडियो जारी कर अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया है...

नई दिल्ली। टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। श्वेता इन दिनों सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' की शूटिंग में बिजी हैं। बीते दिनों इस सीरियल की शूटिंग के दौरान ही श्वेता के साथ एक हादसा हुआ और उनका हाथ जल गया। श्वेता तिवारी का हाथ जलने की खबर जैसे ही इंटरनेट पर फैली, उनके फैंस परेशान हो गए और जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना करने लगे। अब इंस्टाग्राम पर श्वेता तिवारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके को-स्टार वरुण बडोला ने श्वेवा की हालत को लेकर जानकारी दी है।

'मेरे डैड की दुल्हन' की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

'मेरे डैड की दुल्हन' की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, श्वेता तिवारी सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' में फिल्म जब वी मेट का एक सीन दोहरा रहीं थी, कि तभी अचानक उनका हाथ जल गया। अब श्वेता तिवारी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उनके को-स्टार वरूण बडोला कहते हुए दिख रहे हैं, 'भाइयों-बहनों एक कहावत है कि अगर इंसान के दिन बुरे चल रहे हों तो ऊंट पर बैठे आदमी को भी कुत्ता काट लेता है। इनसे मिलिए, इनका नाम है श्वेता तिवारी, इन्होंने कुछ दिन पहले अपना हाथ जला लिया था। ये अब मोटर साइकिल चलाने जा रही हैं, पता नहीं कहां जाकर ठोकेंगी।'

'मेरा हाथ बहुत मामूली सा जला था'

इसी बीच वीडियो में श्वेता तिवारी अपना जला हुआ हाथ दिखाते हुए बोलती हैं, 'इतना सा जला था, दिख भी नहीं रहा है, इतना तो रोटी बनाते हुए भी जल जाता है। ये न्यूज बाहर है कि लोगों को लग रहा है कि मेरा हाथ बहुत ज्यादा जल गया है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। मेरा हाथ बहुत मामूली सा जला था, इसलिए आप लोग बिल्कुल भी परेशान मत होइए। मैं बिल्कुल ठीक हूं। आप सबके कन्सर्न के लिए बहुत सारा थैंक यू।' इसके बाद वरूण मजाक में कहते हैं कि श्वेता तिवारी का शनि भारी चल रहा है।

पति पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

पति पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

आपको बता दें कि 'कसौटी जिंदगी की' फेम श्वेता तिवारी पिछले दिनों काफी चर्चाओं में रहीं थी। दरअसल श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। श्वेता तिवारी ने पुलिस की दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि अभिनव कोहली ने उनकी बेटी पलक तिवारी के साथ भी मारपीट की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अभिनव कोहली को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के बाद से श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के रिलेशन को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें सामने आईं।

बेटी के साथ शेयर की फोटो, लिखा ये खास मैसेज

बेटी के साथ शेयर की फोटो, लिखा ये खास मैसेज

हालांकि इस मामले के बीतने के बाद अब श्वेता तिवारी नॉर्मल जिंदगी में लौट रही हैं। पिछले दिनों श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की और साथ में एक खास मैसेज भी लिखा। श्वेता तिवारी ने लिखा, 'क्या आपने कभी ऐसा चाहा है कि आप अपने बच्चों या प्रियजनों के साथ हों और वक्त के पलों को वहीं रोक दें? अगर हम ये कर सकते तो! हालांकि हम वक्त को तो नहीं रोक सकते, लेकिन हम उन अनमोल यादों को सहेज जरूर सकते हैं। क्या आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं?

'अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते थे अभिनव'

'अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते थे अभिनव'

श्वेता तिवारी ने आगे लिखा, 'हम अपनी जिंदगी से जुड़े लोगों को 100% नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि हम ज्यादातर वक्त थके हुए महसूस करते हैं? और यही वो वक्त है, जब हम अपने रूटीन पर एक बेहतर नजर दौड़ाएं? आइए हम ऐसे पलों को शेयर करें, जिनमें हम हमेशा मौजूद रहना चाहते हैं।' गौरतलब है कि अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी के दूसरे पति हैं और पलक उनकी सौतेली बेटी हैं। इस मामले में श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर बताया था कि सौतेले पिता अभिनव कोहली उनकी मां और उनके खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+