Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'खतरों की खिलाड़ी' के लिए विदेश गई श्‍वेता तिवारी, जाते ही पति अभिनव ने बेटे को लेकर लगाया ये आरोप

मुंबई, 8 मई: एक्‍ट्रेस श्‍वेता तिवारी अपने करियर से ज्‍यादा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसकी वजह हैं श्वेता तिवारी के दूसरे पति अभिनव कोहली। इन दोनों के बीच लंबे अरसे से विवाद चल रहा है लेकिन अब मामला और संजीदा होता नजर आ रहा है। दरअसल, श्‍वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी रियालट शो सीजन 11 की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका चली गई है और उनके जाते ही उनके पति अभिनव ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि वो मेरे बेटे को अकेला छोड़कर चली गई हैं।

श्‍वेता के विदेश जाते ही अभिनव कोहली ने जारी किया ये दो वीडियो

श्‍वेता के विदेश जाते ही अभिनव कोहली ने जारी किया ये दो वीडियो

श्वेता तिवारी के दूसरे पति अभिनव कोहली ने सोशल मीडिया ने एक्‍ट्रेस के विदेश रवाना होते ही दो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और बेटे रेयांश को खोजने में मदद करने के लिए गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। श्वेता शुक्रवार के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने के बाद वीडियो सामने आया है । वीडियो में, अभिनव ने दावा किया कि उसने श्वेता को अपने बेटे को दक्षिण अफ्रीका ले जाने के लिए सहमति नहीं दी थी, और वह उसे मुंबई के किसी होटल में अकेला छोड़ गई है और वो ढूढ़ रहे हैं लेकिन उन्‍हें उनका बेटा मिल नहीं रहा है।

अभिनव ने वीडियो जारी कर पूछा मेरा बच्चा कहां है?

अभिनव ने वीडियो जारी कर पूछा मेरा बच्चा कहां है?

अभिनव कोहली ने अपने वीडियो में कहा जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ साझा किया," कृपया मुझे मदद करें। "इस वीडियो में अभिनव श्वेता पर आरोप लगा रह हैं कि उनका बेटा रेयांश पिछले कई दिनों से बीमार है और वो उसे छोड़कर साउथ अफ्रीका चली गई हैं। इस वीडियो ने कहा मेरे द्वारा उसे मना करने के बावजूद, वह चली गई और मुझे मीडिया में वीडियो से उसके जाने का पता चला। लेकिन मेरा बच्चा कहां है? मैं उसे खोजने के लिए होटल से होटल भटक रहा हूं। मैं पुलिस स्टेशन गया लेकिन उन्होंने मेरी मदद नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने मुझे चिल्ड्रन वेलफेयर कमेटी को एक ईमेल भेजने के लिए कहा है।

श्‍वेता तिवारी ने अभिनव को लेकर किया था ये खुलासा

श्‍वेता तिवारी ने अभिनव को लेकर किया था ये खुलासा

बता दें श्‍वेता ने एक बार अपने साक्षात्‍कार में बताया था कि उसके अभिनव कोहली मेरी इमेज खराब करना चाहते हैं। श्वेता ने धमकाया था कि वो श्‍वेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो डाकर बदनाक करेंगे उसके बाद से अभिनव सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियोज डाल रहे हैं।

श्‍वेता तिवारी की दोनों शादी हुई नाकामयाब

श्‍वेता तिवारी की दोनों शादी हुई नाकामयाब

श्‍वेता तिवारी की पर्सनल जिंदगी बहुत कष्‍ट में गुजरी है। महज 19 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी की थी लेकिन विवाद के चलते 2007 में दोनों अलग हो गए थे पहले पति पर श्‍वेता ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। श्‍वेता ने इसके बाद 2013 में अभिनव कोहली सी शादी की, लेकिन श्‍वेता और अभिनव के रिश्‍ते में चंद समय में दरार आ गई और दोनों अलग हो गए। श्‍वेता तिवारी के दो बच्‍चे हैं जिनमें बेटी पलक उनके पहले पति राज की बेटी और बेटा रेयांश दूसरे पति अभिनव से है। वर्ष 2019 में श्‍वेता अभिनव पर ये आरोप लगाया था कि वो उनकी बेटी पलत के साथ मारपीट करता है तभी श्‍वेता ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी और तबसे दोनों अलग रह रहे हैं।

https://www.filmibeat.com/photos/tamannaah-13208.html?src=hi-oiTamannaah की लेटेस्ट तस्वीरों ने मचाया तहलका, देखें Hot Pics
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+