#Selfiewithdaughter: पीएम मोदी को लिखा अभिनेत्री श्रुति सेठ ने खुला खत, कहा..मैं तो वैश्या बन गई
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में #Selfiewithdaughter की बात कहकर जहां लोगों को एक संदेश देने की बात कही थी वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इस विषय को बहस और विवाद का मुद्दा बना दिया जिसमें बॉलीवुड भी पीछे नहीं हैं।
जानी-मानी फिल्मी और टीवी अभिनेत्री श्रुति सेठ ने #Selfiewithdaughter को लेकर अपने विचार क्या ट्विटर पर लिखे, उन्हें लेकर ट्विटर पर महाभारत शुरू हो गई जिसकी वजह से श्रुति सेठ को जमकर गालियां भी पड़ी, जिससे आहत श्रुति सेठ ने पीएम मोदी को ही ओपेन लेटर लिख डाला और जो कुछ भी उनके मन में था, उसे लिखकर अपनी भड़ास निकाल ली।
सेठ ने लिखा था कि यह लेटर मैं पूरे राष्ट्र के नाम लिख रही हूं क्योंकि किसी एक व्यक्ति को सवा अरब लोगों की सोच बदलने के लिए ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, 28 जून की सुबह मैंने #SelfiWithDaughter अभियान, जिसे प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था, पर अपनी राय ज़ाहिर करने की ग़लती की थी।
The unbearable burden of the stupidity of haters. Thankfully, your hatred has a numbing quality. But dont let that stop you, lage raho.
— Shruti Seth (@SethShruti) July 5, 2015 ये ध्यान रखें कि मेरी अपनी 11 महीने की बेटी है, मुझे सतही अभियान की नहीं बल्कि महिलाओं के लिए कुछ और अच्छा करने की उम्मीद पीएम मोदी से है। लेकिन क्या यहां पर मैंने गलती कर दी जिसके लिए मुझे, मेरी बेटी, मेरे करियर और मुसलमान पति को निशाना बनाया जा रहा है। मेरे खिलाफ ट्विटर पर सूनामी आ गई।
#winningstateofmind https://t.co/df7jRzMFEP
— Shruti Seth (@SethShruti) July 2, 2015 जिन बाप ने चंद मिनट पहले अपनी बेटी के साथ #Selfiewithdaughter शेयर की थी, वो मेरे विरोध करने पर गाली-गलौज पर उतर आये, उन्होंने मुझसे अश्लील सवाल किये, वो ही बाप जो पांच मिनट पहले आदर्श बाप बने थे किसी की बेटी(मुझसे) पूछ रहे थे कि मुझे अपने असली पिता का नाम पता भी है या नही? सवाल कर रहे थे कि बचपन में मेरा यौन शोषण तो नहीं हुआ है, जो मैं सेल्फ़ी विद डॉटर का विरोध कर रही हूं? .यही नहीं महिलाओं ने मुझसे सवाल किये कि क्या मैं वेश्या हूं? और क्या मैं अपनी बेटी को भी वेश्या बनाना चाहती हूं? और यह सब मैं पब्लिसिटी पाने के लिए कर रही हूं।
Haters,Thank you for making me famous and reviving my hopeless career. Now go help some other hapless soul with your mindless outrage.
— Shruti Seth (@SethShruti) July 5, 2015 मैंने तो बस इतना कहा था कि सेल्फ़ी लेने से बदलाव नहीं आता, सुधार करने से बदलाव आता है। लेकिन मुझे क्या पता था कि पीएम साहब यह बात कहने पर मेरे नाम पर ट्विटर पर सूनामी आ जायेगी। इसलिए पीएम जी आपका अभियान फ्लाप शो साबित हुआ।













Click it and Unblock the Notifications